{"_id":"5d0351938ebc3e77c14b26b0","slug":"female-tourist-died-due-to-health-deterioration-in-rohtang","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग घूमने आई लुधियाना की महिला पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग घूमने आई लुधियाना की महिला पर्यटक की मौत
Fri, 14 Jun 2019 07:20 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Jun 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बर्फ से लकदक 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में परिवार के साथ घूमने आई लुधियाना की महिला पर्यटक की मौत हो गई। महिला को उच्च पर्वतीय क्षेत्र में सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसे 108 एंबुलेंस से मनाली अस्पताल लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मनाली पुलिस ने केस दर्जकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार लवली खन्ना (39) निवासी 347/128 सलेम टावरी, न्यू करतारनगर (लुधियाना) अपने पति अनिल खन्ना और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुवार को मनाली से रोहतांग पहुंचीं।
विज्ञापन
इस दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद मढ़ी में तैनात 108 एंबुलेंस के जरिये उसे मनाली अस्पताल आया गया। गुरुवार रात को उसकी तबीयत फिर खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। रोहतांग घूमने आए पर्यटकों की एक माह के भीतर दूसरी मौत हो गई है। पिछले माह गुलाबा के पास एक अन्य महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि रोहतांग दर्रा में ऑक्सीजन की कमी रहती है। करीब 13050 फुट ऊंचे दर्रे में पेड़-पौधे नहीं होने से सांस लेने की समस्या आ जाती है। मढ़ी में मदद के लिए एंबुलेंस रखी होती है। जिन सैलानियों को सांस लेने में दिक्कत होती है वे बिना चिकित्सकीय जांच रोहतांग नहीं जाएं।