फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   feedback report of school timings to education directorate himachal

उप निदेशकों ने शिक्षा निदेशालय को नहीं भेजी फीडबैक रिपोर्ट

Fri, 30 Nov 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 30 Nov 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
feedback report of school timings to education directorate himachal

सर्दियों में विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के शिक्षा निदेशालय की योजना पर उपनिदेशकों की लापरवाही भारी पड़ने लगी है। जिले के शिक्षा उपनिदेशकों ने अब तक फीडबैक रिपोर्ट निदेशालय को नहीं भेजी है।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने उपनिदेशकों को 5 सितंबर को समय सारिणी बदलाव की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। ये निर्देश जारी हुए तीन माह होने वाले हैं, लेकिन उपनिदेशकों ने निदेशालय को अभी तक भी समयसारिणी रिपोर्ट जमा नहीं करवाई है। इस पर निदेशालय ने सख्त नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर ने ही निदेशालय में रिपोर्ट जमा करवाई है। निदेशालय ने जनता के सुझावों के चलते निर्णय लिया था कि स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को बरसात के दिनों में करने और सर्दियों में स्कूल की वर्तमान समयसारिणी की बजाय सुबह 10 बजे खोलने और शाम 4 बजे बंद करने का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय की सारी योजना में उपनिदेशकों की लापरवाही रोड़ा बनकर सामने आ रही है। इसमें शिक्षा उपनिदेशकों को वर्तमान समय सारिणी और छुट्टियों में बदलाव करने के लिए सभी संबंधित पक्षों, जन-प्रतिनिधियों, अध्यापक संघों से इस बारे में सुझाव लिखकर निदेशालय भेजने थे। शिक्षा उपनिदेशकों ने अभी तक भी निदेशालय को समय सारणी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है। 


सात दिनों में जमा करवाएं रिपोर्ट : अमरजीत
उच्चतर शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने कहा कि एक जिले को छोड़कर अन्य उपनिदेशकों ने समय सारिणी रिपोर्ट अभी तक जमा नहीं की है। उपनिदेशकों को सात दिन के भीतर समय सारिणी रिपोर्ट जमा करवाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed