फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fear of drowning of two students in Beas river Kangra, clothes found on river bank

कांगड़ा: ब्यास में दो विद्यार्थियों के डूबने की आशंका, नदी किनारे मिले कपड़े

Sun, 31 Oct 2021 05:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 31 Oct 2021 05:06 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के थाना देहरा के तहत दो विद्यार्थियों के ब्यास नदी में डूबने की आशंका है। घर नहीं पहुंचने पर दोनों किशोरों के परिजनों ने लोगों के साथ तलाश शुरू की। रात को तलाश के बाद स्कूटी ब्यास नदी किनारे देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुधरेहड़ के फेरा के पास मिली। स्कूटी के साथ दोनों छात्रों के कपड़े और मोबाइल मिले हैं।

विज्ञापन
Fear of drowning of two students in Beas river Kangra, clothes found on river bank
ब्यास में दो विद्यार्थियों के डूबने की आशंका(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना देहरा के तहत दो विद्यार्थियों के ब्यास नदी में डूबने की आशंका है। पुलिस और जसूर से आई एनडीआरएफ की टीम विद्यार्थियों को ढूंढने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार अंशुल कुमार (16) पुत्र सुरेंद्र कुमार गांव मनियाला डाकघर नाहन नगरोटा तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा और आयुष (16) पुत्र राजपाल गांव व डाकघर गरली तहसील देहरा जिला कांगड़ा 30 अक्तूबर को सुबह स्कूटी पर परागपुर की तरफ गए थे। उन्होंने घरवालों को बताया था कि वे आधार कार्ड बनाने या अपडेट कराने के लिए परागपुर जा रहे हैं। दोपहर तक दोनों घर नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


घर नहीं पहुंचने पर दोनों के परिजनों ने लोगों के साथ तलाश शुरू की। रात को तलाश के बाद स्कूटी ब्यास नदी किनारे देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुधरेहड़ के फेरा के पास मिली। स्कूटी के साथ दोनों छात्रों के कपड़े और मोबाइल मिले हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि दोनों नहाने के लिए ब्यास नदी में गए होंगे। नहाने के दौरान डूब गए होंगे। दोनों  11वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं तथा गरली में पढ़ते हैं। देहरा के एसडीएम धनवीर ठाकुर और एसएचओ देहरा कुलदीप कुमार ने बताया कि जसूर से आए एनडीआरएफ के गोताखोर दोनों को ब्यास नदी में ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed