फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fear of drowing of two boys

दो युवकों के डूबने की आशंका, खड्ड किनारे मिले कपड़े और जूते

Wed, 17 Aug 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
fear of drowing of two boys
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता पुलिस थाना के तहत दो युवकों के सीर खड्ड में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थानीय लोगों के सहयोग से युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गालियां के प्रधान तोता राम ने बताया कि तुंगड़ी गांव के निशांत कुमार पुत्र प्यारे लाल (18) और अमन कुमार पुत्र कश्मीर सिंह (16) मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे सीर खड्ड में नहाने उतर गए। शाम को जब तक घर नहीं आए तो परिजनों ने उन्हें तलाश करना शुरू किया। किसी ग्रामीण ने परिजनों को बताया कि दो लड़के सीर खड्ड की ओर गए हैं। सीर खड्ड किनारे युवकों के कपड़े और जूते, चप्पल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पता चलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। अंधेरा होने और सीर खड्ड का बहाव तेज होने के कारण युवकों की तलाश करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि पानी के बहाव को दूसरी ओर करने के लिए जेसीबी और पोकलेन की मदद ली गई। प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि तुंगड़ी गांव से दो युवकों के डूबने की आशंका है। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से तलाश कर रहा है।
विज्ञापन

निशांत कुमार आईटीआई बरठीं में ट्रेनिंग कर रहा है, जबकि अमन कुमार गांव जोल पलाखी कुठेड़ा अपने ननिहाल तुंगड़ी में रहता है और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुनहानी में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed