{"_id":"64d1de4d2cfeb6b1c002b339","slug":"fathers-birthday-gift-to-daughter-bought-eight-kanals-of-land-on-the-moon-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बेटी को बर्थडे का तोहफा, चांद पर खरीदी आठ कनाल जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बेटी को बर्थडे का तोहफा, चांद पर खरीदी आठ कनाल जमीन
Thu, 10 Aug 2023 04:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Aug 2023 04:02 PM IST
सार
प्रदेश के नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर पांच की रहनी वाली तनीशा शर्मा को उसके पिता ने सोमवार को जन्मदिवस के गिफ्ट के रूप में चांद का टुकड़ा दिया।
विज्ञापन
पिता ने बेटी के लिए चांद पर खरीदी आठ कनाल जमीन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर पांच की रहनी वाली तनीशा शर्मा को उसके पिता ने सोमवार को जन्मदिवस के गिफ्ट के रूप में चांद का टुकड़ा दिया। पेशे से अधिवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी तनीशा शर्मा वर्तमान में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नीट की तैयारी कर रही है, उसका जन्मदिवस है तो बेटी को चांद पर आठ कनाल जमीन खरीद कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने लूना सोसायटी इंटरनेशनल वेबसाइट के जरिये इस जमीन का सौदा किया। जबकि छोटी बेटी माहिरा शर्मा के जन्मदिवस पर गत वर्ष अधिवक्ता अमित शर्मा ने अपने शरीर के आठ प्रमुख अंग दान करने का शपथपत्र भरकर प्रमाणपत्र हासिल किया था। अधिवक्ता अमित शर्मा की पत्नी डॉ. सीमा शर्मा पशुपालन विभाग में चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 1967 में 105 देशों ने बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty 1967) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस संधि के मुताबिक किसी भी व्यक्ति या देश का खगोलीय पिंडो पर कोई अधिकार नहीं होगा। चंद्रमा और अन्य खगोलीय पिंडों का उपयोग शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए होगा। इसलिए चंद्रमा पर जमीन बेचने के दावों में कानूनी वैधता का अभाव है और संभावित रूप से लोग अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए पाठक अपनी जमापूंजी को सोच समझकर ही ऐसी जगह निवेश करें।
विज्ञापन