{"_id":"60bb379d8ebc3e40c8409bce","slug":"father-in-law-attacked-daughter-in-law-and-grandson-with-sharp-weapon-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने बहू और पोते पर किया तेजधार हथियार से हमला, गंभीर हालत में दोनों पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने बहू और पोते पर किया तेजधार हथियार से हमला, गंभीर हालत में दोनों पीजीआई रेफर
Sat, 05 Jun 2021 09:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Jun 2021 09:05 PM IST
सार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद के चलते ससुर ने बहू और दो वर्षीय पोते पर हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में परिजन व पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के निकटवर्ती चड़तगढ़ गांव में शनिवार दोपहर ससुर ने बहू और दो वर्षीय मासूम पोते पर दराट से हमला करके उन्हें बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्राथमिक उपचार के बाद मां-बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हमलावर ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक इस हमले की मुख्य वजह जमीन का विवाद बताया जा रहा है।
शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे चड़तगढ़ गांव के निवासी बिशन दास ने अपनी बहू और पोते पर अचानक दराट से हमला कर दिया। दोनों अपने पुराने मकान की ओर जा रहे थे। हमले में बहू ज्योति तथा मासूम राघव बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। हमले के वक्त ज्योति के पति महेश कुमार उनके आगे चल रहे थे, इससे पहले कि महेश कुछ समझ पाता उसके पिता ने उसकी पत्नी और बेटे पर कई वार कर दिए। ज्योति के सिर, मुंह तथा दोनों बाजुओं में गहरे घाव हुए हैं। बेटे राघव की गर्दन पर गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
घायल ज्योति के पति महेश कुमार गांव के सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले कभी भी उनका अपने पिता के साथ कभी झगड़ा नहीं हुआ। महेश कुमार की माने तो मामूली घरेलू विवाद था जिसको लेकर उसके पिता ने अचानक उसकी पत्नी तथा बेटे पर बुरी तरह से हमला करके उन्हें घायल कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिरकार बिशन दास ने आपा खोकर अपनी ही बहू तथा दो साल के मासूम पर इस कदर धारदार हथियार से जानलेवा हमला क्यों किया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ससुर बिशन दास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन