फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Father and son swallowed poison, one died on the way to hospital

पिता-पुत्र ने खाया जहर, अस्पताल ले जाते समय एक की मौत

Fri, 22 May 2020 07:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 May 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Father and son swallowed poison, one died on the way to hospital
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के कांगड़ा जिले के डमटाल के मोहटली में शुक्रवार को बाप-बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए पठानकोट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाप की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, बेटे का पठानकोट के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। यह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। मोहटली निवासी प्रदीप कुमार (45) पुत्र विजय कुमार तहसील इंदौरा और उसके बेटे ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डमटाल पुलिस थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि दोनों ने डमटाल गौशाला के पास कोई जहरीला पदार्थ पीने से प्रदीप कुमार की मौत हो गई है। बेटा जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। व्यक्ति डमटाल मे करियाना की दुकान करता है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टर्माटम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर 

वहीें कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत नोहांडा के पेखड़ी गांव की एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह घर में महिला की अचानक तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे बंजार अस्पताल लाए।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की गंभीर हालत के चलते पुलिस अभी बयान नहीं ले सकी है। बंजार पुलिस थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed