फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fatehpur seat By election may be held in the last week of April

अप्रैल के आखिरी सप्ताह में हो सकता है फतेहपुर सीट का उपचुनाव

Tue, 16 Mar 2021 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur seat By election may be held in the last week of April
चुनाव हिमाचल

हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा सीट पर अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में उप चुनाव हो सकता है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने निर्देश भी जारी करना शुरू कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले हफ्ते चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता लागू कर फतेहपुर सीट पर उप चुनाव की घोषणा कर सकता है।

विज्ञापन


सीईओ ने पहले ही चुनाव संबंधी प्रस्ताव बनाकर भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। इसमें 22 मार्च को चुनाव की घोषणा के साथ ही 29 अप्रैल को मतदान और 2 मई को परिणाम की बात कही गई है। चूंकि पांच राज्यों के चुनावों के दौरान 29 अप्रैल को अंतिम  दौर का मतदान होना है। ऐसे में संभव है कि सीईओ हिमाचल प्रदेश के प्रस्ताव पर आयोग मुहर लगा दे।

विज्ञापन

फतेहपुर विस क्षेत्र में सरकारी  होर्डिंग-बैनर हटाने के निर्देश

 हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित उप चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने कदमताल शुरू कर दी है। प्रदेश के  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी प्रशासनिक सचिवों और जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा को सार्वजनिक स्थानों पर राजनीतिक दलों के होर्डिंग हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग कभी भी उप चुनाव की घोषणा कर सकता है।

ऐसे में आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ऐसे सभी होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, वॉल राइटिंग या फोटोग्राफ हटा दिए जाएं। फतेहपुर से कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का कुछ समय पहले निधन हो गया था। निधन के बाद सीट रिक्त होने की जानकारी विधानसभा सचिवालय ने सीईओ कार्यालय के जरिये भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी थी। इसके बाद अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनावी प्रक्रिया में निर्देश जारी करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed