फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Farrago of private institutions is not stopping even after the scholarship scam, read the whole case

छात्रवृत्ति घोटाले के बाद भी नहीं रुक रहा निजी संस्थानों का गड़बड़झाला, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 19 Nov 2020 10:43 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Nov 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Farrago of private institutions is not stopping even after the scholarship scam, read the whole case
चेक बुक - फोटो : PTI

शिक्षा विभाग में दो साल पहले सामने आए करीब ढाई सौ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले के बाद भी निजी संस्थानों का गड़बड़झाला नहीं रुक रहा है। सिरमौर के एक निजी तकनीकी संस्थान में विद्यार्थियों से खाली चेक लेने का मामला सामने आया है। इस बाबत निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग से शिकायत करने कुछ विद्यार्थी पहुंचे हैं। एक-दो कमरों में संस्थान चलाकर एससी, ओबीसी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा के सपने दिखाकर फर्जीवाड़ा होना फिर शुरू हो गया। उधर, आयोग तथ्य जुटाकर सीबीआई से संपर्क करने की तैयारी में है।सिरमौर से यह मामला सामने आया है। संभावित है कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसा काम चल रहा होगा। नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया है कि कुछ संस्थानों को लेकर शिकायतें मिली हैं। सभी तथ्य जुटाकर सीबीआई से संपर्क किया जाएगा।

विज्ञापन


वकीलों के माध्यम से भिजवाए जा रहे विद्यार्थियों को नोटिस
विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति की राशि लेने के लिए कुछ निजी शिक्षण संस्थान वकीलों के माध्यम से नोटिस भेज रहा है। शिकायतकर्ता विद्यार्थियों ने बताया है कि उन्होंने दाखिले के समय जिस बैंक अकाउंट के खाली चेक संस्थान को सौंपे थे, उस बैंक अकाउंट नंबरों को छात्रवृत्ति आवेदन में नहीं भरा। आवेदन के समय अन्य बैंक अकाउंट लिखे गए। जब संस्थानों की ओर से पहले दिए खाली चेक बैंक में पैसा निकालने के लिए लगाए तो वे बाउंस हो गए। इस पर संस्थानों ने वकीलों के माध्यम से विद्यार्थियों को नोटिस भिजवाए हैं।

विज्ञापन

देश के 300 निजी संस्थान हैं सीबीआई के निशाने पर

छात्रवृत्ति घोटाले के तार देश के कई राज्यों से जुड़े हैं। हिमाचल के विद्यार्थियों को अन्य राज्यों में दाखिले देने के नाम पर संस्थानों ने करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़पी है। सीबीआई कई राज्यों में इस बाबत दबिश दे चुकी है।

शिक्षा विभाग के अधिकारी की गिरफ्तारी भी इस मामले में हुई है। बैंक अधिकारी सहित निजी संस्थानों के प्रबंधक भी हिरासत में रह चुके हैं। जल्द सीबीआई इस मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed