फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Farrago: market Committee chamba deposited lakhs of rupees in private bank

गड़बड़झाला: मार्केट कमेटी निजी बैंक में जमा कराए लाखों, आडिट में खुलासा

Sun, 14 Jul 2019 12:04 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 14 Jul 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Farrago: market Committee chamba deposited lakhs of rupees in private bank

कृषि उत्पाद मार्केट कमेटी चंबा में गड़बड़झाला सामने आया है। सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए राज्य सहकारी बैंक के बजाय निजी बैंक में ही लाखों रुपयों की राशि जमा कर दी। सरकार ने समितियों को साफ निर्देश दे रखे हैं कि राज्य सहकारी बैंक के माध्यम से ही लेनदेन किया जाए।

विज्ञापन


चंबा मंडी समिति ने एक राष्ट्रीयकृत बैंक में भी एफडी जमा की, जिससे लाखों रुपये के ब्याज का चूना भी लगा। मंडी समिति चंबा के आडिट में यह खुलासा हुआ है। इस खामी के बाद अब जिम्मेवार अधिकारी नप भी सकते हैं। 
विज्ञापन


चंबा मंडी समिति की अनियमितता के मामले पर आडिट की प्रतियां राज्य विशेष सचिव कृषि, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंधक निदेशक और मंडी समिति चंबा के सचिव को भेजी हैं। यह आडिट 1 अप्रैल, 2015 से 31 मार्च, 2018 के बीच की अवधि का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक राष्ट्रीयकृत बैंक में 2015 और 2017 के दौरान धनराशि जमा की गई थी। सहकारी बैंक में सावधि जमा राशि से अधिक राशि मंडी समिति को मिलनी थी, लेकिन राष्ट्रीयकृत बैंक में एफडी जमा करने से डेढ़ लाख का ब्याज कम मिला है। यह राशि एक-एक साल की अवधि के लिए जमा की थी।


इस प्रकार से मंडी समिति चंबा को ब्याज कम मिलने से आर्थिक चपत लगी है।  हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक डा. आरके कौंडल ने कहा कि मंडी समिति चंबा ने बीस लाख निजी बैंक में जमा किए थे। वर्तमान में सिर्फ दो लाख ही संबंधित बैंक में पड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed