फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Farmers will now get pipes for irrigation on subsidy

Shimla News: किसानों को सिंचाई के लिए अनुदान पर मिलेंगे अब पाइप

Fri, 14 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers will now get pipes for irrigation on subsidy
विकास खंडों में पहुंची पाइप की सप्लाई
विज्ञापन


नजदीकी कार्यालय से पाइप ले सकते हैं किसानसंवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के हजारों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। खरीफ सीजन शुरू होने से पहले ही किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती दरों पर पाइप उपलब्ध हो जाएंगे। कृषि विभाग ने जिले के सभी विकास खंडों के माध्यम से एचडीपीई पाइप (हाई-डेंसिटी पॉलीइथिलीन पाइप) का वितरण शुरू कर दिया है।

किसानों को 50 फीसदी अनुदान के साथ यह पाइपें उपलब्ध करवाए जाएंगे। कृषि विभाग की ओर से एचडीपीई पाइप के 1800 रोल की सप्लाई मंगवाई थी। इसमें 25 मिमी के 1500 रोल और 32 मिमी पाइप के 300 रोल शामिल हैैं। प्रत्येक रोल की लंबाई 100 मीटर है। 50 फीसदी अनुदान के साथ 25 मिमी पाइप के रोल का मूल्य 1,250 रुपये है वहीं 32 मिमी पाइप के रोल के किसानों को अनुदान के साथ 2,030 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन

एक किसान को अधिकतम 5 हजार रुपये तक का अनुदान ही मिल सकता है। जिले के सभी 12 विकास खंडों में मांग के अनुसार इसकी सप्लाई भेज दी है। इसमें जो भी किसान पाइप खरीदना चाहते हैं, वह अपने नजदीकी विकास खंडों से खरीद सकते हैं। इसके लिए किसान का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिसाव मुक्त हैं एचडीपीई पाइप
खेतों में एचडीपीई (उच्च घनत्व पॉलीइथिलीन) पाइप का इस्तेमाल सिंचाई, जल आपूर्ति और जल निकासी के लिए किया जाता है। यह पाइप जंग और उच्च दबाव के प्रतिरोधक होते हैं। साथ ही यह लचीले और टिकाऊ होते हैं। यह पाइप रिसाव मुक्त और हल्के वजन के होते हैं जिससे इन्हें संभालना और स्थापित करना आसान होता है। इसके अलावा यह कुशल जल प्रबंधन में मदद करती हैं।


कोट
किसानों की सुविधा को देखते हुए खरीफ सीजन शुरू होने से पहले सभी विकास खंडों में एचडीपीई पाइप की सप्लाई पहुंचा दी है। किसान इन्हें खरीदना चाहते हैं वह अपने नजदीकी विकास खंड से खरीद सकते हैं। इसमें किसानों को 50 फीसदी का अनुदान दिया जा रहा है।
...अजब कुमार नेगी, उपनिदेशक, कृषि विभाग शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article