{"_id":"671b9c406a799425de08430b","slug":"farmers-of-the-district-will-get-expensive-wheat-seeds-this-time-shimla-news-c-19-sml1001-430210-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिले के किसानों को महंगा \nमिलेगा इस बार गेंहू बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिले के किसानों को महंगा मिलेगा इस बार गेंहू बीज
विज्ञापन
प्रतिकिलो ढाई रुपये अधिक चुकाने होंगे दाम
कृषि विभाग ने भेजी है 690 क्विंटल बीज की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के किसानों को इस साल रबी सीजन में लहसुन के बाद अब गेहूं का बीज भी महंगी दरों पर मिलेगा। कृषि विभाग ने गेहूं बीज के दाम तय कर दिए हैं।
इस वर्ष किसानों के लिए गेहूं के बीज की दरें 37.50 रुपये प्रतिकिलो तय की हैं। इसमें 15 रुपये के अनुदान के बाद किसानों को यह बीज 22.50 रुपये प्रतिकिलो मिलेगा। बीते साल गेहूं बीज की दरें 35 रुपये प्रतिकिलो तय की थीं तथा 15 रुपये अनुदान के बाद किसानों को बीज 20 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से मिला था। लिहाजा इस साल किसानों को गेहूं बीज के प्रतिकिलो के हिसाब से ढाई रुपये अधिक चुकाने होंगे। कृषि विभाग ने इस सीजन के लिए निदेशालय से 690 क्विंटल बीज की मांग की है। नवंबर में किसानों को आलू का बीज भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। कृषि विभाग की ओर से इस सीजन के लिए आलू के कुफरी ज्योति किस्म का 1,400 क्विंटल बीज निदेशालय से मांगा है। इसकी बिजाई नवंबर में की जाती है। राजधानी शिमला में आलू और मटर के बीजों की मांग ज्यादा रहती है।
कोट
इस रबी सीजन में किसानों को गेहूं का बीज 22.50 रुपये प्रतिकिलो दिया जाएगा। इस सीजन के लिए विभाग ने 690 क्विंटल गेहूं बीज मंगवाया है। इसमें 15 रुपये प्रतिकिलो का अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
-अजब कुमार नेगी, उपनिदेशक, कृषि विभाग शिमला