फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   farmers getting good price of garlic in sirmour himachal pradesh

मंडियों में सैनधार के लहसुन की बढ़ी मांग, अच्छे दाम मिलने से खिले किसानों के चेहरे

Wed, 17 Jun 2020 11:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर)
योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Jun 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
farmers getting good price of garlic in sirmour himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

सैनधार क्षेत्र के लहसुन की मांग देश की बड़ी मंडियों में बढ़ गई है। किसानों को इसके दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। व्यापारी लहसुन उत्पादकों के घर पहुंचकर ही उनको उनकी फसल के अच्छे दाम दे रहे हैं। सैनधार क्षेत्र का लहसुन इन दिनों 90 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि 15 दिन पहले इसी लहसुन के दाम मात्र 55 से 60 रुपये प्रति किलो थे। तीन-चार दिनों से इसके दामों में भारी उछाल आया है। लहसुन घर पर ही 90 से 100 रुपये प्रति किलो बिकने लगा है। 

विज्ञापन


लहसुन को उत्पादकों से खरीदने के लिए आढ़ती, व्यापारी और उनके एजेंट सैनधार क्षेत्र में ही डटे हुए हैं। जो उत्पादकों से उनका लहसुन खरीदकर छोटी गाड़ियों के माध्यम से पड़ोसी राज्य की मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में नई मंडियां खुल गई हैं। जिससे लहसुन की मांग वहां बढ़ गई है।
विज्ञापन


लहसुन उत्पादक राम चंद्र, माता राम, रूपदत्त शर्मा, चंद्रमणी, केवल राम, रविंद्र सिंह, मान सिंह, रामदत्त, रामस्वरूप, बाबू राम और कल्याण सिंह ने घरों से ही व्यापारी उनके लहसुन को 90 से 100 रुपये प्रति किलो तक खरीद रहे हैं। उधर, ददाहू के आढती राजेश ठाकुर, विक्रम सिंह, जगत सिंह और कमलराज शर्मा ने बताया कि आंध्र प्रदेश में लहसुन की मांग बढने के साथ ही लहसुन के दामों मे अचानक से उछाल आया है। जिससे उत्पादक किसान फसल को मंडियों में लाने की बजाए छोटे व्यापारियों को घर पर ही लहसुन बेच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed