फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fans arrived at the private hotel at five in the morning to see Big B

निजी होटल में सुबह पांच बजे ही बिग बी से मिलने पहुंच गए प्रशंसक

Thu, 05 Dec 2019 04:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Dec 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Fans arrived at the private hotel at five in the morning to see Big B
प्रशंसकों से मिलते बिग बी - फोटो : अमर उजाला

मनाली में आठ दिन तक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के बाद बिग बी अमिताभ बच्चन गुरुवार को सुबह करीब छह बजे मंडी से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। यहां से वह मुंबई जाएंगे। बुधवार शाम ही अमिताभ ने मनाली से मुंबई के लिए वापसी का सफर शुरू कर दिया था। रास्ता लंबा होने के कारण वह रात को मंडी के एक निजी होटल में रुके। अमिताभ 27 नवंबर को भी मनाली जाते मंडी में रुके थे और सर्किट हाउस में लंच किया था।

विज्ञापन


जैसे ही अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों को उनके मंडी में होने का पता चला तो प्रशंसक सुबह पांच बजे ही होटल में पहुंच गए। अमिताभ बच्चन ने कुछ प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए। हिमाचल की आवभगत से बिग बी खुश हैं। उन्होंने हिमाचल में बसने की ही इच्छा भी जाहिर की है। हिमाचल के लिए दिल को छू लेने वाली बातें कहकर सदी के महा नायक मुंबई लौटने से पहले हिमाचल के लोगों का दिल जीत गए। 

विज्ञापन

हिमाचल में फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी

Fans arrived at the private hotel at five in the morning to see Big B
प्रशंसकों से मिलते बिग बी - फोटो : अमर उजाला

अमिताभ बच्चन ने हिमाचल में मिले प्यार के लिए लोगों का आभार जताया। अभिनेता रणबीर कपूर अभी मनाली में ही हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट पहले ही मुंबई लौट चुकी हैं।

स्थानीय को-ऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि जल्द शूटिंग शेड्यूल पूरा हो जाएगा। फिल्म के अधिकतर अहम दृश्य कैमरे में कैद कर लिए गए हैं। कुछ दृश्यों की जरूरत पड़ती तो एक दो-दिन के लिए यूनिट फिर मनाली आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed