{"_id":"60bf13bd8ebc3e8a631583ab","slug":"famous-vaidya-bardu-ram-who-saved-thousands-of-lives-died-of-a-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: हजारों जिंदगियां बचाने वाले मशहूर वैद्य बरडू राम का दिल का दौरा पड़ने से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: हजारों जिंदगियां बचाने वाले मशहूर वैद्य बरडू राम का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Tue, 08 Jun 2021 12:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:23 PM IST
सार
दिवंगत बरडू राम मात्र 15 साल की आयु से आज तक वैद्य के रूप में गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों की सेवा कर रहे थे और आज तक हजारों लोगों को नई जिंदगी दी ।
विज्ञापन
मशहूर वैद्य बरडू राम का निधन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट के तहत आने वाली भांबला पंचायत के बतैल के निवास प्रसिद्ध वैद्य बरडू राम का निधन हो गया है। वे 96 वर्ष के थे बरडू राम के निधन से हर कोई सदमे में हैं। vkB जून को सुबह 4:15 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। बता दें कि दिवंगत बरडू राम मात्र 15 साल की आयु से आज तक वैद्य के रूप में गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों की सेवा कर रहे थे और आज तक हजारों लोगों को नई जिंदगी दी ।
विज्ञापन
वह लकवा व पेट से संबंधित बीमारियों के रोगियों का बहुत ही कारगर इलाज करते थे। जिला मंडी ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के कई जिला और बाहरी राज्यों से भी उनके पास लोग इलाज करवाने के लिए पहुंचते थे। दिवंगत वैद्य के पांच पुत्र हैं, जो बड़े ओहदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वैद्य बरडू राम के निधन पर क्षेत्र के विधायक कर्नल इंद्र सिंह, समाजसेवी एवं जिप सदस्य चंद्रमोहन शर्मा, रास्ट्रीय किसान संगठन के तहसील अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, जिप सदस्य मनीश शर्मा ने उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन