फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   families affected by the fire in Tandi village will also get a special relief package, notification issued

Shimla: तांदी गांव के अग्निकांड प्रभावित परिवारों को भी मिलेगा विशेष राहत पैकेज, अधिसूचना जारी

Sat, 18 Jan 2025 02:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jan 2025 02:05 PM IST
सार

सरकार के विशेष राहत पैकेज का लाभ 1 जनवरी 2025 को कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के गांव तांदी में हुए अग्निकांड प्रभावित परिवारों को भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
families affected by the fire in Tandi village will also get a special relief package, notification issued
तांदी गांव अग्निकांड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार के विशेष राहत पैकेज का लाभ 1 जनवरी 2025 को कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के गांव तांदी में हुए अग्निकांड प्रभावित परिवारों को भी दिया जाएगा। मानसून 2023 से प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास प्रदान करने के लिए जारी विशेष राहत पैकेज के तहत यह लाभ मिलेगा। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत पूरी तरह क्षतिग्रस्त कच्चे व पक्के मकान के लिए पटवारी की रिपोर्ट पर सात लाख रुपये की राहत मिलेगी। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए एक लाख रुपये व गोशाल  के लिए 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी।  

विज्ञापन


इसके अलावा आग की घटना से प्रभावित परिवारों को 30 जून 2025 तक किराये पर निजी आवास लेने के लिए 5,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घर के लिए राशि जारी करना इस विभाग की ओर से 18 अक्तूबर 2023 को जारी विशेष राहत पैकेज के मानक संचालन प्रक्रिया में दिए गए विवरण के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा।  इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) ओंकार चंद शर्मा की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। 
विज्ञापन


बता दें, बीते 13 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तांदी गांव में हुए अग्निकांड के प्रभावितों से मिले थे। उन्होंने यहां पर पूरे गांव में हुए नुकसान का जायजा लिया।। मुख्यमंत्री ने आग से प्रभावित सभी परिवारों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed