फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fake loan case: Case against three on the order of Jhanduta court

फर्जी लोन मामला: झंडूता कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ केस

Sun, 20 Mar 2022 01:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Mar 2022 01:42 PM IST
सार

दी तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित शाहतलाई के एक पूर्व और दो वर्तमान पदाधिकारियों के खिलाफ तलाई थाना में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हुए हैं। फर्जी खाता बनाकर सहकारी सभा से कर्ज लेने के मामले न्यायालय से पुलिस थाना तलाई में छानबीन के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन
Fake loan case: Case against three on the order of Jhanduta court
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की दी तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित शाहतलाई के एक पूर्व और दो वर्तमान पदाधिकारियों के खिलाफ तलाई थाना में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हुए हैं। फर्जी खाता बनाकर सहकारी सभा से कर्ज लेने के मामले न्यायालय से पुलिस थाना तलाई में छानबीन के लिए पहुंचे। दी तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा में 33 करोड़ का गबन ऑडिट 2019 में सामने आया था। शिकायतकर्ता विनोद शर्मा निवासी तलाई ने झंडूता कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि उनकी दो बेटियां हैं। पत्नी सरकारी नौकरी करती हैं। दी तलाई ग्राम सेवा सीमित से उन्हें नोटिस आया कि उनके परिजनों ने सभा से कर्ज लिया है, जिसे वापस नहीं किया है। जब वह सभा के कार्यालय में गए तो कर्मचारियों ने कर्ज के कोई दस्तावेज नहीं दिखाए। कहा कि परिजनों के नाम पर झूठे कर्ज के खाते खोले गए हैं।

विज्ञापन


सभा के पूर्व सचिव राजेश कुमार पुत्र कर्म चंद, वर्तमान सह सचिव ओंकार चंद पुत्र दीनानाथ, वर्तमान लिपिक अरुण कुमार पुत्र सोहल लाल ने मिलकर फर्जी लोन बनाया है। उधर, दूसरे मामले में कुलदीप सिंह निवासी झबोला ने झंडूता कोर्ट में दायर याचिका में बताया कि दी तलाई ग्राम सहकारी सभा सीमित से एक नोटिस आया कि आपके बेटे यशपाल व अमरजीत तथा पत्नी उर्मिला ने सभा से कर्ज लिया है, उसे वापस नहीं किया गया है। सभा परिजनों की ओर से लिए कर्ज के कोई दस्तावेज नहीं दे रही है। उन्होंने भी उक्त तीनों आरोपियों पर फर्जी लोग बनाने का आरोप लगाया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभा के तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed