फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fake Finance Company in Baddi Solan Duped 12 Lakh Rupees

Fake Finance Company: फर्जी फाइनांस कंपनी ने लगाई करोड़ों रुपये की चपत, दो निदेशकों की तलाश

Mon, 27 Nov 2023 02:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Nov 2023 02:13 PM IST
सार

शुरू में कंपनी समय पूरा होने पर लोगों को पैसा वापस कर रही थी। लेकिन जब बड़ी संख्या में लोगों ने देखादेखी में करोड़ों रुपये लगा दिए तो तीनों निदेशक कार्यालय बंद कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Fake Finance Company in Baddi Solan Duped 12 Lakh Rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बद्दी में एक फर्जी फाइनांस कंपनी ने पहले लोगों का विश्वास जीता, उसके बाद लोगों से निवेश कराया। जब अधिक लोगों ने इस कंपनी में पैसा लगाया तो रातोंरात कंपनी ने दफ्तर बंद कर दिए। बद्दी के अलावा हिमाचल के अन्य स्थानों, पंजाब व हरियाणा में भी कंपनी की शाखाएं थीं। कंपनी के एक निदेशक को पुलिस ने पकड़ लिया है, दो की तलाश जारी है।

विज्ञापन


सहर्ष निधि योजना के तहत बद्दी में दावत चौक के समीप खुले कार्यालय के अलावा हरियाणा के कालका, चंडीगढ़, सोलन, शिमला, रामपुर, ऊना, बंगाणा समेत अन्य कई स्थानों पर शाखाएं खोली थीं। शुरू में कंपनी समय पूरा होने पर लोगों को पैसा वापस कर रही थी।
विज्ञापन


लेकिन जब बड़ी संख्या में लोगों ने देखादेखी में करोड़ों रुपये लगा दिए तो तीनों निदेशक कार्यालय बंद कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि प्रदेश में तीन लोगों ने करोड़ों रुपयों का गोलमाल किया है। कंपनी के झांसे में अधिकतर गरीब तबके के लोग आए। कंपनी चालीस दिन तक लगातार आरडी जारी रखने पर 10,000 रुपये का लोन देने की झांसा भी देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे दुकानदार और मजदूर इसका लाभ लेना चाहते थे। इसीलिए इन लोगों ने इस कंपनी में पैसा लगाया है। कंपनी के संचालकों ने कुछ उपभोक्ताओं को चेक भी दिए हैं, लेकिन बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने के बाद जब लोग कार्यालय गए तो वहां पर ताला लगा हुआ मिला। 


इनके डूबे 12 लाख रुपये
बद्दी में बलजिंद्र सिंह, रुस्तमस मुजाखिल, लाल बिहारी, ज्योदास, संतोष, सुरेंद्र, सुनील , मोनिका, बिंदरपाल, सिंह लाल, अमरपाल, जितेंद्र, मोहम्मद प्रवेश व महेश कुमार ने करीब 12 लाख रुपये लगाया था, जो अब डूब गया।  

पंजाब के खरड़ से एक निदेशक अतुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके दो साथी अभी फरार हैं, जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। - प्रियंक गुप्ता, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed