{"_id":"5f119f18f1c6415b037e04b4","slug":"fake-email-sent-in-the-name-of-cm-jairam-thakur-cyber-cell-started-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम के नाम से भेजीं फर्जी ई-मेल, साइबर सेल ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम के नाम से भेजीं फर्जी ई-मेल, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Sat, 18 Jul 2020 10:41 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम से कोई शरारती तत्व फर्जी ई-मेल भेज रहा है। यह मेल कई मीडिया कर्मियों समेत कुछ अन्य लोगों को भेजी गई हैं। मामला मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान में लाया गया तो सीआईडी के साइबर क्राइम सेल को इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए। सीएम ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि साइबर क्राइम सेल में बात हुई है। इसकी गंभीरता से जांच हो रही है। फर्जी ई-मेल भेजने वाला जो भी है, उस पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
अर्जेंट रिक्वेस्ट प्लीज सब्जेक्ट लिखकर आई इस ई-मेल को भेजने वाली आईडी न तो सरकारी है, न ही मुख्यमंत्री कार्यालय से इसका कोई लिंक है। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हवाले से लिखा गया है कि वह कुछ फेवर चाहते हैं। कृपया उन्हें वापस ई-मेल किया जाए। इसमें नीचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम के साथ सेंट फ्रॉम माय आईपैड लिखा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस बारे में साइबर क्राइम सेल में बात कर दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है। जल्द फर्जी ई-मेल भेजने वाले को ट्रेस किया जाएगा। साइबर क्राइम सेल के एक अधिकारी ने भी बताया कि इस तरह की ई-मेल कुछ और लोगों को भी भेजी गई हैं, जिसका कंटेंट एक सा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ई-मेल भेजने वाले को ट्रेस किया जाएगा।
विज्ञापन