फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fake degree case: demand on social media for CBI inquiry against SP

फर्जी डिग्री मामला: एसपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर उठी सीबीआई जांच की मांग

Mon, 17 Jan 2022 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Jan 2022 12:56 PM IST
सार

आरोप लगाया जा रहा है कि जिस अधिकारी की सिफारिश पर डॉ. शिव कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच की जा रही है, उसने खुद करोड़ों की संपत्तियां अर्जित कर रखी हैं। लोगों का कहना है कि अगर सरकार वाकई में इस मामले की निष्पक्ष जांच कराना चाहती है तो इस मामले को तत्काल सीबीआई को दे दिया जाए।

विज्ञापन
fake degree case: demand on social media for CBI inquiry against SP
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले की जांच अब सवालों के घेरे में आने लगी है। मामले की जांच में बतौर एडिशनल एसपी सोलन शामिल रहे कमांडेंट होमगार्ड सोलन डॉ. शिव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की विजिलेंस की जांच के बीच आम लोगों ने मानव भारती विश्वविद्यालय से जुड़े मामलों की जांच सीबीआई से कराने की मांग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में पोस्ट और शेयर किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आरोप लगाया जा रहा है कि जिस अधिकारी की सिफारिश पर डॉ. शिव कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच की जा रही है, उसने खुद करोड़ों की संपत्तियां अर्जित कर रखी हैं। लोगों का कहना है कि अगर सरकार वाकई में इस मामले की निष्पक्ष जांच कराना चाहती है तो इस मामले को तत्काल सीबीआई को दे दिया जाए। सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट ऐसे समय पर आनी शुरू हुई हैं, जब शिव कुमार के खिलाफ पुलिस मुख्यालय की सिफारिश पर सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो को आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए मंजूरी दी है।
विज्ञापन


उधर, विजिलेंस की जांच का सामना कर रहे डॉ. शिव कुमार की ओर से कहा गया है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सरासर गलत हैं। उन्होंने पूरे कैरियर में मेहनत, निष्पक्षता व ईमानदारी के साथ मानव भारती ही नहीं, बल्कि अन्य मामलों की भी जांच की थी। उनका कहना है कि मामले में विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है, बल्कि जांच कर रही है जो कि अभी शुरुआती दौर में है और उसमें कुछ भी निकलकर सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed