फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fake Certificate Case: CBI; Fake mark sheets were made in Bihar, Uttar Pradesh and Rajasthan

Fake Certificate Case: सीबीआई को शक; बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बनती थीं फर्जी मार्क्सशीट

Mon, 21 Apr 2025 05:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Apr 2025 05:18 PM IST
सार

सीबीआई को आशंका है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में फर्जी मार्कशीट तैयार की जाती हैं। लोगों से लाखों रुपये लेकर इन्हें दसवीं कक्षा की मार्कशीट दी जाती है। इसके बाद युवा डाक विभाग में नौकरियों के लिए आवेदन करते हैं।

विज्ञापन
Fake Certificate Case: CBI; Fake mark sheets were made in Bihar, Uttar Pradesh and Rajasthan
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दसवीं कक्षा के फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर डाक विभाग में नौकरियां हासिल करने के मामले में सीबीआई शिमला शाखा की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई को आशंका है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में फर्जी मार्कशीट तैयार की जाती हैं। लोगों से लाखों रुपये लेकर इन्हें दसवीं कक्षा की मार्कशीट दी जाती है। इसके बाद युवा डाक विभाग में नौकरियों के लिए आवेदन करते हैं। डाक विभाग की ओर से अखिल भारतीय ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के माध्यम से शाखा पोस्टमास्टर, सहायक शाखा पोस्टमास्टर और ग्रामीण डाक सेवकों के पदों के लिए भर्तियां प्रकाशित की जाती हैं। इसके तहत मैट्रिक के अंकों की मेरिट की वरीयता सूची के अनुसार आवेदन करने वाले युवाओं को चयनित किया जाता है। बीते कुछ वर्षों के दौरान हुई भर्तियों के तहत विभागीय पड़ताल में बाहरी राज्यों के कई युवाओं के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए।

विज्ञापन


हाल ही में सीबीआई शिमला शाखा की ओर से पकड़ी गई फर्जी मार्कशीट में आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे हुए है। बताया जा रहा है कि सरगनाओं ने कई राज्यों में अपना जाल बिछाया हुआ है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई की शिमला शाखा ने बीते दिनों ही तीनों व्यक्तियों के खिलाफ डाक विभाग में नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज पेश करने को लेकर 3 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे पूरा गिरोह काम कर रहा है। खासकर युवाओं को डाक विभाग में नौकरी पाने के लिए फर्जी मार्कशीट उपलब्ध करवा रहा है। सीबीआई इस मामले की परतें खोल रही है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फर्जी मार्कशीट में जिस बोर्ड का नाम है, उनके प्रबंधन से भी जानकारियां जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed