फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fak lucky cupen recoverd

पर्यटकों से ठगी मामले में 200 फर्जी कूपन बरामद

Fri, 10 Sep 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fak lucky cupen recoverd
हॉलीडे पैकेज का झांसा देकर बनाते थे शिकार, अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

कब्जे में लिए लकी कूपन और जाली दस्तावेज
शिमला। राजधानी शिमला घूमने आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों से मुफ्त में हॉलीडे पैकेज का प्रलोभन देकर ठगी हो रही है। शातिरों से अभी तक करीब 200 फर्जी लकी कूपन बरामद किए जा चुके हैं। पंजाब के मोहाली की दंपती से 1.40 लाख की ठगी मामले में गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों ने पुलिस रिमांड में यह सनसनीखेज खुलासा किया है।
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि गिरोह पर्यटकों को टूर पैकेज का प्रलोभन देते थे। इसके बाद लकी कूपन योजना के बारे में बताते और कुछ उपहार पाने के लिए भाग्यशाली कूपन को खरोंचने के लिए कहते थे। कूपन में पर्यटकों को अलग-अलग राज्यों में फर्म के होटलों में 10 साल का हॉलीडे पैकेज देते थे। पर्यटकों को आश्वासन दिया जाता कि एक साल में देश के किसी भी राज्य में जाकर वह मुफ्त में रह सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्यों ने पर्यटकों से ठगी करने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया था। लेकिन पंजाब की दंपती ने फर्म की प्रमाणिकता की खोज की तो उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है। ऐसी कोई भी फर्म नहीं है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में हिमाचल के बाहर के पांच लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने करीब 200 फर्जी लकी कूपन भी कब्जे में लिए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं। शिमला पुलिस ने दावा किया है कि ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, बिहार, झारंखड
और यूपी के हैं आरोपी
पंजाब से शिमला घूमने आए दंपती से ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितेश कुमार यादव (29) जिला बांका बिहार, रजनीकांत पांडे (25) जिला गाजीपुर यूपी, अरुण चौधरी (27) उत्तरी दिल्ली, अमरीश दुबे (27) जिला बोकारो झारखंड, निष्ठा कुमारी (27) जिला हजारी झारखंड निवासी के तौर पर हुई है। इसके अलावा हिमाचल की भी दो युवतियां इस गिरोह में शामिल हैं। पुलिस जल्द ही इन्हें भी जांच में शामिल करने जा रही है।
साइबर एक्सपर्ट उजागर
करेंगे मामले से जुड़े राज
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपियों से एक लैपटॉप, स्वाइप मशीन, प्रिंटिंग मशीन, पांच मोबाइल फोन, विभिन्न प्रकार के फार्म सहित लकी कूपन योजना से संबंधित जाली दस्तावेज और सामग्री बरामद कर कब्जे में ली है। मामले से जुड़े तथ्यों को खंगालने के लिए अब साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा पहले किन-किन पर्यटकों के साथ ठगी हुई है, मामले से जुड़े कई राज आने वाले दिनों में सामने आएंगे।

ऐसे उजागर हुआ मामला
28 अगस्त को पंजाब निवासी रिशिता नाइजेल नाथ पति अंकित लाल के साथ शिमला घूमने आई थी। मालरोड पर घूमते वक्त उन्हें दो युवक मिले। होटल का एजेंट बताकर दंपती से कहा कि उनके होटल की वर्षगांठ है। हॉलीडे पैकेज के नाम पर लकी कूपन देने के बाद एजेंट दंपति को होटल ले गए। वहां पर अन्य चार लोगों मौजूद थे। इनमें से महिला ने दंपती को एक विशेष हॉलीडे पैकेज देने का हवाला देकर लकी कूपन दिया। इसे खरोंचने पर उपहार के रूप में होटल की 10 साल सदस्यता के लिए एडवांस के तौर पर दंपति ने झांसे में आकर 1 लाख 40 हजार रुपयों का भुगतान कर दिया। दंपती को धोखाधड़ी का पता चलता तब तक वह ठगी का शिकार हो चुके थे। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed