{"_id":"6564af24610b7f064d0f59a9","slug":"fair-price-shops-there-will-be-no-shortage-of-pulses-in-the-ration-depots-of-himachal-now-we-will-have-to-wa-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fair Price Shops: हिमाचल के राशन डिपुओं में दालों की नहीं रहेगी किल्लत, अभी चीनी के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fair Price Shops: हिमाचल के राशन डिपुओं में दालों की नहीं रहेगी किल्लत, अभी चीनी के लिए करना होगा इंतजार
Tue, 28 Nov 2023 10:37 AM IST
Krishan Singh
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:37 AM IST
सार
सभी जिलों में सिविल सप्लाई निगम के गोदामों में दालों की खेप पहुंच गई है और जल्द ही यह डिपुओं में वितरित होनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
दालें(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेशभर में दिसंबर से उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों में दालों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सभी जिलों में सिविल सप्लाई निगम के गोदामों में दालों की खेप पहुंच गई है और जल्द ही यह डिपुओं में वितरित होनी शुरू हो जाएंगी। चना, उड़द और मलका की दालें गोदामों में पहुंच चुकी हैं। इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। हालांकि चीनी के लिए अभी भी उपभोक्ताओं को इंतजार करना होगा। निगम के अधिकारियों के मुताबिक फैक्टरी में पुरानी और गीली चीनी होने के चलते इसकी सप्लाई नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
बता दें कि विभिन्न जिलों में कहीं एक माह से तो कहीं पर दो माह से दालें नहीं मिल रही हैं, इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं को दालें महंगे दामों पर बाजारों से खरीदनी पड़ रही हैं। इस बारे में खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुमन ने बताया कि पिछले कुछ समय से सप्लाई कुछ कारणों से रुकी हुई थी, मगर अब सरकार के आदेशों के बाद दालों की सप्लाई आ गई है। दिसंबर तक ये दालें डिपुओं में मिलना शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभी चीनी के लिए उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
राशन डिपुओं में दाल चना बीपीएल परिवारों को 38 रुपये और एपीएल परिवारों को 48 रुपये प्रति किलोग्राम दी जाती है। जबकि बाजार में इस दाल की कीमत 90 रुपये प्रति किलो तक है। उड़द की दाल बीपीएल परिवारों को 63 रुपये और एपीएल परिवारों को 73 रुपये किलो के हिसाब से मिलती है। बाजार में उड़द की दाल 100 से 110 रुपये तक है। मलका की दाल बीपीएल परिवारों को 63 रुपये किलो और एपीएल परिवारों को 73 रुपये किलो मिलती है, जबकि बाजार में इसके दाम 100 रुपये से अधिक हैं। प्रदेश में करीब 19.50 लाख राशनकार्ड धारक हैं।
विज्ञापन