फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   facebook page of religious palces in himachal.

फेसबुक पर ‘प्रकट’ हुए हिमाचल के देवी-देवता!

Fri, 17 Oct 2014 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 17 Oct 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
facebook page of religious palces in himachal.

देवभूमि हिमाचल के बाशिंदे ही नहीं, अब देवी-देवता भी सोशल साइट खासकर फेसबुक पर आ गए हैं। देवताओं के नाम पर स्पेशल अकाउंट बनाए गए हैं। इसमें देवताओं के फोटो, इतिहास, कहां है मूल स्थान, कैसे पहुंचें, क्या है महत्ता आदि महत्वपूर्ण जानकारी डाली गई है। फेसबुक यूजर देवताओं को धड़ाधड़ लाइक दे रहे हैं।

विज्ञापन


कुल्लू दशहरा इंटरनेशनल फेस्टिवल के नाम से बने फेसबुक अकाउंट में दशहरा उत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की हर जानकारी उपलब्ध है। अब तक 4467 लोगों ने इसे लाइक किया है। श्रीखंड महादेव, मणिमहेश यात्रा को लेकर भी कम्यूनिटी लिंक बनाए गए हैं। मां नयना देवी, चिंतपूर्णी शक्तिपीठ के भी फेसबुक पर कम्यूनिटी लिंक हैं।
विज्ञापन

लाइव आरतियां और ऑनलाइन चढ़ावा

facebook page of religious palces in himachal.

इसके अलावा एक दर्जन से भी अधिक कुल्लू-मंडी और रामपुर के देवी-देवताओं के फेसबुक अकाउंट हैं। देवी-देवता कारदार संघ कुल्लू के अध्यक्ष दोत राम का कहना है कि देवताओं की जितनी अधिक लोगों को जानकारी मिलेगी उतना अच्छा है। इससे शोधार्थियों को फायदा होगा और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। देवी-देवता कारदार संघ स्वयं कुल्लू के समस्त देवताओं की जानकारी एक वेबसाइट में डालने जा रहा है।

हिमाचल की शक्तिपीठ ज्वालाजी में सुबह-शाम की आरतियां लाइव देखी जा सकती हैं। इसके अलावा अधिकतर शक्तिपीठों में ऑनलाइन चढ़ावे की सुविधा भी हैं। शिमला के तारादेवी मंदिर, संकटमोचन मंदिर और कालीबाड़ी मंदिर में भी ऑनलाइन चढ़ावे की सुविधा है। जाखू हनुमान मंदिर में शुक्रवार से सुविधा शुरू हो गई।

कई रोचक पहलु भी

facebook page of religious palces in himachal.

कुछ देवताओं के नाम से बने फेसबुक अकाउंट में उनके रहने आदि का भी जिक्र किया गया है। मसलन महादेव के नाम से बने अकाउंट में एबाउट अस के स्थान पर लिखा है हरहर महादेव। जबकि लिव इन में कैलाश तो फ्रॉम में त्रिलोकीनाथ का जिक्र है। इसी तरह विष्णु भगवान के नाम से बने फेसबुक अकाउंट में उनके रहने का स्थान बैकुंठ धाम दिया गया है।

क्या कहती है पुलिस

एसपी बिलासपुर अशोक शर्मा का कहना है कि सोशल नेटवर्किंग साइट का प्रचलन बढ़ गया है। ऐसे अकाउंट से देवी-देवताओं से संबंधित जानकारी लोग सीधे ले सकते हैं। हालांकि, ये सुनिश्चित करना होगा कि इसका दुरुपयोग न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed