फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   expert advice for apple farmers and Chilling Hours for apple plants and fruits

भारी बर्फबारी से सेब के लिए चिलिंग ऑवर्स पूरे, विशेषज्ञों ने दी ये सलाह

Sun, 19 Jan 2020 12:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Jan 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
expert advice for apple farmers and Chilling Hours for apple plants and fruits
- फोटो : फाइल फोटो

बर्फबारी के बाद सेब पेड़ों के लिए चिलिंग ऑवर्स पूरे हो गए हैं। 6800 से 7200 फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब पेड़ों लिए 15 सौ घंटे तक कड़ाके की ठंड जरूरी रहती है। यह वर्तमान समय तक पूरी हो चुकी है। दिसंबर और जनवरी में हुई बर्फबारी को सेब की आगामी फसल के लिए बागवान शुभ मान रहे हैं। बागवानी विशेषज्ञों ने मौसम साफ होते ही बागवानों को बगीचों के प्रबंधन में जुटने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


सेब पेड़ों को अगर 1800 घंटे से ज्यादा समय तक कड़ाके की ठंड मिलती है तो इससे सेब सीजन में विलंब होता है। बागवानों का कहना है कि जिस साल भी 1800 से ज्यादा घंटे तक सेब के पेड़ों को ठंड मिलती है तो इससे पेड़ों में फूल देरी से आते हैं। सेब पेड़ों में फलों की सेटिंग में भी देर से होती है। सेब के पेड़ों के लिए 1400 से 1800 घंटे तक ठंड अच्छी मानी जाती है। ऐसी स्थिति में सेब के पेड़ों में एक साथ फूल खिलते हैं।
विज्ञापन


अगर पेड़ों में 70 फीसदी तक फूल एक साथ आ जाएं तो इससे सेब की फसल अच्छी होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि सेब के पेड़ों में फूल 8 से 20 अप्रैल तक आते हैं तो फलों की सेटिंग अच्छी होती है। इसके बाद 20 से 25 अप्रैल तक सेब के पेड़ों में फूल आते हैं तो इसे विलंब माना जाता है। ऐसी स्थिति में सेब के सीजन में देरी होती है और बागवानों को फसल के लिए इंतजार करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं बागवानी विशेषज्ञ डॉ. विजय ठाकुर  
बागवानी विशेषज्ञ डॉ. विजय ठाकुर कहते हैं कि सेब पेड़ों के लिए 1500 से 1800 घंटे तक ठंड अच्छी मानी जाती है। 1800 से अधिक घंटे तक ठंड रहती है तो इससे सेब के सीजन में देरी होती है। अप्रैल में 8 से 20 तक सेब के पेड़ों में एक साथ फूल आते हैं तो इससे फसल भी अच्छी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed