फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Expansion of Runway Kangra Gaggal Airport soon

अब 2450 मीटर लंबा होगा कांगड़ा एयरपोर्ट का रनवे, बैठक में लिया फैसला

Sat, 16 Nov 2019 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Nov 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Expansion of Runway Kangra Gaggal Airport soon
कांगड़ा एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

कांगड़ा एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई अब 1920 मीटर नहीं बल्कि 2450 मीटर तक बढ़ाई जाएगी। कांगड़ा के विस्तारीकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद किशन कपूर की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में कांगड़ा एयरपोर्ट के निदेशक किशोर कुमार, डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन, एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल, एसडीएम जगन ठाकुर सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


बैठक में चर्चा हुई कि 1920 मीटर के रनवे में भी बड़ा जहाज उतारना मुश्किल होगा। अगर कांगड़ा एयरपोर्ट पर बड़ा जहाज उतारना है तो रनवे 2400 मीटर से ज्यादा करना होगा। बैठक में कांगड़ा एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के निदेशक को दोबारा से फिजिबिलिटी रिपोर्ट यानी सर्वे करने के लिए कहा गया। बैठक के बाद डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कांगड़ा एयरपोर्ट के निदेशक को दोबारा सर्वे के लिए शनिवार को आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया।
विज्ञापन


नए सर्वे के बाद ही प्रदेश सरकार भूमि अधिग्रहरण के लिए अधिसूचना जारी करेगी।  एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को सर्वे करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया गया है। पहले के सर्वे में जिला प्रशासन ने करीब 30 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए प्रस्ताव के तहत अब ज्यादा जमीन का अधिग्रहण होगा।  पठानकोट-मंडी हाईवे पर शाहपुर और कांगड़ा दोनों ओर जमीन अधिग्रहण होगा। ज्यादा जमीन अधिग्रहण गगल बाजार की तरफ होने की संभावन है। सांसद किशन कपूर ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट का रनवे करीब 2450 मीटर तक बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed