फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   excitement for selling paddy in Himachal, shopping continued till late night

हिमाचल में धान बेचने के लिए मारामारी, देर रात तक होती रही खरीदारी

Fri, 15 Oct 2021 10:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Oct 2021 10:37 PM IST
सार

प्रदेश सरकार और फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया किसानों से खरीद करेगा। कृषि विभाग के पोर्टल पर प्रदेश के 6 हजार से ज्यादा किसानों ने धान बेचने के लिए आवेदन किया है। बारी बारी करके किसानों को धान लाने के लिए कहा जा रहा है। 

विज्ञापन
excitement for selling paddy in Himachal, shopping continued till late night
नालागढ़ के खरीद केंद्र में धान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में पहली बार हो रही धान की खरीद में किसानों में भारी उत्साह है। पहले दिन हिमाचल की सात मंडियों में धान बेचने वाले किसानों की कतारें लगी रहीं। किसानों को सरकार ने फसल बेचने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है। इसके लिए किसान को स्लॉट बुक करना होगा। सरकार ने रात 10 बजे तक धान खरीदने का फैसला लिया है। किसी भी किसान का धान बरबाद नहीं जाएगा। 

विज्ञापन

प्रदेश सरकार और फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया किसानों से खरीद करेगा।

कृषि विभाग के पोर्टल पर प्रदेश के 6 हजार से ज्यादा किसानों ने धान बेचने के लिए आवेदन किया है। बारी बारी करके किसानों को धान लाने के लिए कहा जा रहा है। शनिवार से खाद्य आपूर्ति विभाग और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ऑनलाइन किसानों के खाते में पैसे भेजना शुरू कर देगा। किसानों से 1940 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीद की जाएगी। ए ग्रेड का धान 1960 रुपये क्विंटल खरीदा जाएगा। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह हिमाचल में हर किसानों के धान की खरीद करे।
विज्ञापन


हिमाचल से कोई भी किसान धान बेचने के लिए बाहरी राज्यों में नहीं जाएगा। हिमाचल में पहली बार धान की खरीद हो रही है। कृषि विभाग ने खाद्य आपूर्ति विभाग को 54 हजार मीट्रिक टन धान की स्टोरेज क्षमता करने के लिए कहा है। खरीद इससे ज्यादा ही होगी। हिमाचल में पांवटा, ऊना, नालागढ़, रियाली फतेहपुर, अनाज मंडी फतेहपुर, त्यौरा इंदौरा मंडियों में धान की खरीद होगी। कोरोना के चलते मंडियों में भीड़ न हो, इसके चलते सरकार ने प्रतिदिन 25 से 50 तक स्लॉट बुक करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed