फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Excise department seized 1.16 lakh liters of liquor, launched special campaign in seven districts

Excise Department: हिमाचल आबकारी विभाग ने 1.16 लाख लीटर शराब पकड़ी, सात जिलों में चलाया विशेष अभियान

Thu, 16 May 2024 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2024 06:08 PM IST
सार

आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सभी जिलों में विभाग ने टास्क फोर्स टीमों और फ्लाइंग स्कवॉड (एफएस) का गठन किया है।

विज्ञापन
Excise department seized 1.16 lakh liters of liquor, launched special campaign in seven districts
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आबकारी विभाग ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत गत दो सप्ताह के भीतर जिला सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,16,621 लीटर अवैध शराब और लाहन बरामद की है। आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सभी जिलों में विभाग ने टास्क फोर्स टीमों और फ्लाइंग स्कवॉड (एफएस) का गठन किया है। प्रदेश में विभाग की 59 टीमें निरंतर निगरानी कर कार्रवाई कर रही है। पड़ोसी राज्यों के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर भी कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टास्क फोर्स सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब के भण्डारण में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई भी कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गत दिनों जिला सिरमौर में विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की भट्ठियों और इस कारोबार में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए पावंटा साहिब के खारा गांव के घने जंगलों में करीब 13 किलोमीटर तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब की भट्ठियां और लाहन से भरे ड्रम जब्त किए। टीम ने 61000 लीटर अवैध लाहन नष्ट की। इसकी अनुमानित कीमत 61 लाख रुपये आंकी गई है। डॉ. यूनुस ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा विगत 2 सप्ताह के दौरान जिला सिरमौर में 63515 लीटर, हमीरपुर में 10824 लीटर, सोलन में 18020 लीटर, कांगड़ा में 2316 लीटर, कुल्लू में 1271 लीटर, शिमला में 1526 लीटर, मंडी में 768 लीटर व चंबा में 324 लीटर अवैध शराब जब्त की गई हैै। उन्होंने कहा कि विभाग ने अभी हाल में 2,49,000 रुपये की 3 किलो चांदी भी जब्त की है। हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए विभाग सीमावर्ती राज्यों के आबकारी अधिकारियों व हिमाचल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर के कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed