फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Excise department destroyed 20,500 liters of Lahan in Sirmaur

Sirmour News: सिरमौर में आबकारी विभाग ने नष्ट की 20,500 लीटर लाहण

Thu, 19 Oct 2023 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Oct 2023 07:24 PM IST
सार

आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सिरमौर की टीम ने गत बुधवार को टोका-नागला के घने जंगल में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर लाहण नष्ट की। 

विज्ञापन
Excise department destroyed 20,500 liters of Lahan in Sirmaur
20,500 लीटर लाहण नष्ट की। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने करीब 20,500 लीटर लाहण, 115 पेटी अंग्रेजी शराब और बियर जब्त की है। आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सिरमौर की टीम ने गत बुधवार को टोका-नागला के घने जंगल में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर लाहण नष्ट की। यह अवैध शराब घने जंगल में एक नाले के पास तैयार की जा रही थी। इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग मंडी जिला की टीम ने भी 115 पेटियां अंग्रेजी शराब व बियर जब्त की जोकि चंडीगढ़ में बिक्री हेतु तैयार की गई थी। इसके अतिरिक्त जीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शिमला जिला की टीम ने 3,33,330 रुपये के चांदी के गहने बिना बिल और दस्तावेजों के पकड़े। 20,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। विभाग ने अब तक लगभग 23 करोड़ रुपये के आभूषण बिना बिल के पकड़े और जीएसटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है। करीब 87,000 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त अथवा नष्ट की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed