{"_id":"5f521dc38ebc3e53b21a19c7","slug":"exam-special-train-will-run-between-solan-and-shimla-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh News: सोलन और शिमला के बीच चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh News: सोलन और शिमला के बीच चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने लिया फैसला
Fri, 04 Sep 2020 05:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Sep 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) और नौ सेना अकादमी की रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए रेलवे एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इन परीक्षाओं के राजधानी शिमला में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और उनके अनुरक्षकों की सुविधा के लिए कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ट्रेन का संचालन किया जाएगा। एग्जाम स्पेशल ट्रेन 6 सितंबर रविवार को सोलन से सुबह 4:30 बजे चलेगी और शिमला सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी। परीक्षा खत्म होने के बाद शाम 6:30 बजे स्पेशल ट्रेन शिमला से रवाना होगी और रात 9:10 बजे सोलन पहुंचेगी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन शिमला के स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सेठी ने बताया कि एग्जाम स्पेशल ट्रेन के संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कालका-शिमला रेल ट्रैक पर 6 सितंबर को शिमला से सोलन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे एनडीए की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को यातायात सुविधा मिलेगी। कोरोना संकट के बीच होने जा रही इस परीक्षा के दौरान रेलवे की तरफ से ट्रेन चलाए जाने से अभ्यर्थियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
