फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ex tibbatian pm slams china on arunachal map issue

तिब्बत के पूर्व पीएम का चीन को करारा जवाब

Thu, 03 Jul 2014 08:54 AM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
ex tibbatian pm slams china on arunachal map issue

नवनिर्वाचित मोदी सरकार और चीन के बीच चल रही वार्ता के समय चीन की ओर से जारी किया नया नक्शा अथेंटिक नहीं है। नए नक्शे में चीन ने अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ भूभाग को अपना दर्शाया है।

विज्ञापन


यह एलओएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) का उल्लंघन है। हिमाचल स्थित मैकलोडगंज में अपने निवास स्थान पर एक विशेष वार्ता में निर्वासित तिब्बत सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री सामदोंग रिंपोछे ने कहा कि भारत और चीन के बीच जब भी कोई वार्ता शुरू होती है तब तब चीन इस तरह के हथकंडे अपनाकर मनोवैज्ञानिक रूप से दबाव बनाने की कोशिश करता है।
विज्ञापन


सीमा को लेकर करना होगा फैसला

ex tibbatian pm slams china on arunachal map issue

रिंपोछे ने कहा कि देशों की सीमा रेखा के मुद्दे निर्धारित करना आसान काम नहीं होता ह्रै। शिमला समझौते के तहत भारत अपने भूभाग पर दावा करता है। शिमला समझौता तिब्बतियन और ब्रिटिश इंडिया के बीच 1914 में हुआ था।

अगर चीन इस समझौते को मानता है तो उसको तिब्बत की स्वायत्तता माननी पड़ेगी। अगर वह इस बात को नहीं मानता है तो उसे पुराना नक्शा दिखाना चाहिए जो 1914 से पहले की स्थिति दिखाता है। सीमा के भूभागों की स्थिति ऐसे ही चलती रहेगी जब तक दोनों देशों में कोई फैसला नहीं हो जाता।

मोदी ला सकते हैं बदलाव

ex tibbatian pm slams china on arunachal map issue

पूर्व पीएम ने कहा कि जहां तक मेरी मेरी समझ है चीन में जब से नई सरकार बनी है तब से चीन के भारत सरकार के साथ संबंध बेहतर हो रहे हैं। मुख्य रूप से जब से भारत में नई सरकार बनी है दोनों ही देश संबंधों की स्थिति को सामान्य करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

हम इसका स्वागत करते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि दोनों देशों के संबंधों में सुधार आएगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति जी पिंग दोनों देशों के संबंधों में नया बदलाव लेकर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed