फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ex servicemen protest in Sujanpur against government bill of cut down pensions

पेंशन घटाने संबंधी विधेयक से आक्रोशित पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी की

Sat, 28 Nov 2020 05:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Nov 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
ex servicemen protest in Sujanpur against government bill of cut down pensions
PIC - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना के जवानों के पेंशन घटाने पर अब तक स्थिति स्पष्ट न होने से आक्रोशित पूर्व सैनिकों ने शनिवार को सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन किया। इसमें विधायक राजेंद्र राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विरोध-प्रदर्शन में मास्क पहनकर सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया गया। सुबह ही पूर्व सैनिक व कांग्रेस पदाधिकारी पौड़ियां मोहल्ला वार्ड 1 मंदिर के पास एकत्रित हुए।

विज्ञापन


यहां से सुजानपुर बाजार से होते हुए चिल्ड्रन पार्क तक रैली निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। पूर्व सैनिकों ने निर्णय लिया कि अगर केंद्र सरकार पेंशन घटाने संबंधित बिल को लेकर आई तो पूरे देश में पूर्व सैनिक जन आंदोलन छेड़ते हुए इसके विरोध में उतर जाएंगे। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि पेंशन कटौती मुद्दे की लड़ाई अकेले सैनिकों या उनके परिजनों की नहीं है। इस मुश्किल घड़ी में देश का कर नागरिक उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन


अगर सरकार ने पेंशन में कटौती संबंधी विधेयक पारित किया तो पूर्व सैनिक प्रदेश के साथ देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष अभिषेक राणा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, पूर्व सैनिक विभाग के संयोजक सूबेदार मदन लाल सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed