{"_id":"59be71b14f1c1b8f688b508c","slug":"ex-servicemen-angry-over-no-seniority-benefits-in-himachal-government-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी में वरिष्ठता लाभ खत्म करने पर उखड़े पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी में वरिष्ठता लाभ खत्म करने पर उखड़े पूर्व सैनिक
ब्यूरो/अमर उजाला, ताल (हमीरपुर)
Updated Mon, 18 Sep 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राज्य स्तरीय बैठक महादेव मंदिर गसोता में हुई। इसमें दिल्ली से आए केंद्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार मुख्यातिथि थे। इस दौरान पूर्व सैनिकों, उपस्थित वीर नारियों और आश्रितों ने राज्य सरकार की ओर से नौकरी में पूर्व सैनिकों के सेवाकाल को समाप्त करने पर विरोध जताया।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों, विधवाओं या उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान करना रहा है। पूर्व सैनिकों, विधवाओं तथा आश्रितों को सरकार की पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी भी दी गई। समस्याओं पर चर्चा के साथ उनके समाधान को सुझाव भी मांगे गए।
विज्ञापन
सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए दी जा रहीं छात्रवृत्तियों के बारे में बताया गया। फैसला लिया गया कि पूर्व सैनिकों के सम्मानजनक पुनर्वास, शहीद सैनिकों के आश्रितों की देखभाल तथा दिव्यांग सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में कर्नल बीसी लगवाल शौर्य चक्र, कर्नल पंजाब सिंह शौर्य चक्र, कर्नल एसएस राजा, हमीरपुर इकाई के अध्यक्ष मेजर रमेश चंद वर्मा, प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर यशपाल, उपाध्यक्ष रणवीर ठाकुर, ऊना इकाई अध्यक्ष बलदेव डोगरा आदि उपस्थित रहे।