फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ex lovers Ranbir Kapoor, Deepika Padukone in Imtiaz Ali’s Next film Tamasha.

बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे एक्स लवर्स रणबीर-दीपिका

Mon, 10 Nov 2014 11:27 AM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
Ex lovers Ranbir Kapoor, Deepika Padukone in Imtiaz Ali’s Next film Tamasha.

एक्स लवर्स रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ साथ दिखेंगे। मई 2013 में रिलीज हुई उनकी मूवी ये जवानी है दीवानी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। मूवी ने 300 करोड़ का बिजनेस किया था। उसके बाद से लोग इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर फिर से देखने के लिए बेताब थे। हिल्सक्वीन शिमला की वादियों में युवा दिलों की धड़कन रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ‘तमाशा’ करेंगे।

विज्ञापन


चौंकिये मत! बात कर रहे हैं निर्देशक इम्तियाज अली की आने वाले फिल्म तमाशा की। 20 नवंबर को शूटिंग यूनिट शिमला में डेरा डालने जा रही है। 15 दिन तक शिमला सहित आसपास शूटिंग होगी। कुफरी में कुछ सीन फिल्माए जाने हैं। 20 के बाद कभी भी दोनों स्टार (रणबीर-दीपिका) शिमला आ सकते हैं। फिल्म में दोनों मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

विज्ञापन

दिसंबर 2015 में रिलीज होगी मूवी

Ex lovers Ranbir Kapoor, Deepika Padukone in Imtiaz Ali’s Next film Tamasha.

इससे पहले रणबीर इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार में काम कर चुके हैं। इम्तियाज द्वारा बनाई गई 'रॉकस्टार' से ही रणबीर की स्टार छवि बनी। इम्तियाज के साथ उनकी यह दूसरी मूवी है। दूसरी ओर दीपिका ने भी इम्तियाज द्वारा लिखी गई 'कॉकटेल' में काम किया था। उनकी भी इम्तियाज के साथ यह दूसरी मूवी है। दीपिका के साथ रणवीर बचना ए हसीनो, बॉम्बे टॉकीज और ये जवानी है दीवानी में काम कर चुके हैं। फिल्म 25 दिसंबर 2015 में रिलीज होगी।

शिमला से पहले फिल्म की शूटिंग यूरोप के एक आइलैंड पर हो चुकी है। फिल्म में म्यूजिक एआर रहमान दे रहे हैं। लोकल कोआर्डिनेटर दीपक भागड़ा और मनु सूद ने बताया कि शिमला में फिल्म ‘तमाशा’ की शूटिंग 20 नवंबर से शुरू होगी। शूटिंग की तैयारियों के लिए फिल्म की टेक्निकल टीम शिमला पहुंची है।

बीस के बाद कभी भी शिमला आ सकते हैं दोनों

Ex lovers Ranbir Kapoor, Deepika Padukone in Imtiaz Ali’s Next film Tamasha.

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ में हिल्सक्वीन की खूबसूरती को जाने माने सिनेमाटोग्राफर रवि वर्मन कैमरे में कैद करेंगे। इम्तियाज अली और रवि वर्मन ने शनिवार को साउंड और लाइट एक्सपर्ट के साथ मालरोड, रिज मैदान सहित अन्य शूटिंग लोकेशन का दौरा किया। इस दौरान टीम ने शूटिंग के लिए शॉट भी फाइनल किए।

कैमरे से कमाल कर चुके हैं वर्मन

फिल्म ‘तमाशा ’के सिनेमैटोग्राफर रवि वर्मन संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रामलीला’ के अलावा बर्फी, फिर मिलेंगे और अरमान सहित कई मलयालम, तमिल, तेलगू और एक अंग्रेजी फिल्म के लिए सिनेमाटोग्राफी कर चुके हैं।

तीस स्थानीय कलाकारों को मौका

फिल्म ‘तलाश’ में शिमला के 30 लोकल आर्टिस्ट भी काम करेंगे। शिमला पहुंची फिल्म की कास्टिंग टीम ने ऑडिशन कर फिल्म में छोटे और बड़े किरदारों के लिए 30 कलाकारों को चुना है। इनमें स्कूल कालेजों के बच्चों, सहित कारोबारी और कर्मचारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed