फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ex Dgp Ds Minhas case of nursing college

पूर्व डीजीपी के परिवार पर मुकदमे की जांच दोबारा से कराने की तैयारी

Sat, 23 Dec 2017 03:05 PM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Dec 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Ex Dgp Ds Minhas case of nursing college
पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास - फोटो : File Photo

पिछली भाजपा सरकार में पुलिस महानिदेशक रहे डीएस मन्हास के परिवार की ओर से संचालित एक नर्सिंग कॉलेज पर दर्ज मुकदमे की जांच पर सरकार बदलने के साथ ही सवाल उठने लगे हैं। पूर्व डीजी ने पत्र लिखकर जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। कुछ तथ्यों को अनदेखा करने का हवाला देते हुए दोबारा जांच की मांग की है।

विज्ञापन


अब पुलिस मुख्यालय ने शिमला पुलिस से इस संबंध में टिप्पणी मांगी है। इसके आधार पर मामले में दोबारा जांच या जांच आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। धूमल सरकार जाने के फौरन बाद डीएस मन्हास की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई थीं। मन्हास और उनकी पत्नी पर वन भूमि पर अतिक्रमण के आरोप में विजिलेंस में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, वीरभद्र सरकार के दौरान उनके परिवार द्वारा संचालित नर्सिंग कॉलेज पर गलत तरीके से बच्चों को प्रवेश देने के बाद फीस न लौटाने का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच शिमला पुलिस ने की। जांच के बाद कोर्ट में चालान भी पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, विधानसभा चुनाव हुए और अब सरकार बदलने से पहले ही मन्हास ने पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजकर मामले में हुई जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। बकौल मन्हास, शिमला पुलिस ने एक तरफा जांच की तथा उनके तथ्यों को शामिल नहीं किया गया।


बिना प्रबंधन की बात सुने मामले में जांच कर चालान पेश कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो पुलिस मन्हास की मांग पर दोबारा जांच को कोर्ट का रुख कर सकती है।

अगर दोबारा जांच न भी करानी हो तो वह अब तक हुई जांच में नए तथ्यों को शामिल कर कोर्ट में एडिशनल चार्जशीट पेश कर सकती है। सूत्रों की मानें तो अगर जांच दोबारा या आगे बढ़ी तो मन्हास को राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed