फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ex cm target congress govt for rate hike

हार से बौखलाई सरकार ने महंगा कर दिया राशन!

Wed, 28 May 2014 02:53 PM IST
Updated Wed, 28 May 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
Ex cm target congress govt for rate hike

प्रदेश के पूर्व सीएम व भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बयान का जवाब देते हुए धूमल ने कहा कि हार से बौखलाई कांग्रेस सरकार ने राशन महंगा कर दिया है।

विज्ञापन


धूमल ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से वीरभद्र सरकार सदमे में है। इसीलिए आए दिन ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिससे जनता पर बोझ बढ़ रहा हो।

उन्होंने कहा कि सरकार कंपनियों के साथ मिलीभगत कर पैसा कमाने में जुटी है। इसका भाजपा विरोध करेगी।

सीमेंट के रेट बढ़ाने पर उठाए सवाल

Ex cm target congress govt for rate hike

धूमल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान सीमेंट के दाम 50 रुपये प्रति बैग बढ़ाए गए हैं, जबकि भाजपा की सरकार में रेट 25 रुपये कम करवाए गए थे।

इससे साफ है कि वर्तमान सरकार की सीमेंट कंपनियों के साथ सांठगांठ है। वर्तमान सरकार ने सीमेंट कंपनियों पर क्या कार्रवाई की, ये सीमेंट के बढ़े हुए दामों से स्पष्ट हो जाता है।

हाईकोर्ट ने एक कंपनी को 100 करोड़ का जुर्माना लगाने के बारे में धूमल ने कहा है कि उनकी जानकारी के मुताबिक अभी भी यह मामला सर्वोच्च न्यायालय के विचाराधीन है, इसलिए वह इस पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे। फिर भी उन्होंने मंत्री को सलाह दी कि पहले तथ्यों को जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

राशन भी कर दिया महंगा

Ex cm target congress govt for rate hike

धूमल ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद बौखलाहट में डिपुओं का सस्ता राशन महंगा किया है।

कैबिनेट ने हाल ही में सब्सिडी को तय कर अनुदानित रेट पर मिलने वाली दालों और अन्य खाद्य सामग्री के रेट बढ़ा दिए हैं।

राशन का कोटा तो पहले ही कम कर दिया था और अब सब्सिडी कम करके प्रदेश के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed