{"_id":"63722e59ebca5464d46cc3c6","slug":"evm-strong-room-inspection-by-zila-nirvachan-adhikari-once-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: सप्ताह में एक बार स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगे जिला निर्वाचन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सप्ताह में एक बार स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगे जिला निर्वाचन अधिकारी
Mon, 14 Nov 2022 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 14 Nov 2022 05:33 PM IST
सार
68 विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रांग रूम में सीएपीएफ के 2,600 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। करीब 6,000 आईआरबीएन और जिला पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात पुलिस कर्मी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदान के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को केंद्रीय सशस्त्र बल (सीएपीएफ) और जिला पुलिस की कड़े पहरे में रखा गया है। प्रशिक्षण अधिकारियों को प्रतिदिन स्ट्रांग रूम जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिदिन सुरक्षा का अपडेट लेंगे। उन्हें सप्ताह में एक बार मौके का निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। चौबीस घंटे स्ट्रांग रूम के बाहर केंद्रीय सशस्त्र बल और पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
परिसर के भीतर किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। स्ट्रांग रूम के मुख्य सुरक्षा घेरे में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, दूसरे घेरे में आईआरबीएन और तीसरे घेरे में हिमाचल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। 68 विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रांग रूम में सीएपीएफ के 2,600 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। करीब 6,000 आईआरबीएन और जिला पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रत्याशी ही सुरक्षा के पहले घेरे तक जा सकेंगे। इसके आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारी कार्यालय लौटने शुरू हो गए हैं। निर्वाचन आयोग इन्हें रिलीव कर रहा है। अब मतगणना के लिए ड्यूटियां लगाई जाएंगी। जिन पुलिस कर्मियों को स्ट्रांग रूम में वीवीपैट और ईवीएम की सुरक्षा के लिए लगाया गया है, उन्हें अभी रिलीव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन