फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Every ward of the Municipal Corporation will get 20-20 street lights.

Shimla News: नगर निगम के हर वार्ड को मिलेगी 20-20 स्ट्रीट लाइटें

Tue, 24 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Every ward of the Municipal Corporation will get 20-20 street lights.
इंपेक्ट
विज्ञापन

भराड़ी, रुल्दूभट्टा, कैथू, अनाडेल और समरहिल वार्ड में भी लगाई जाएंगी स्ट्रीट लाइटें
एक सप्ताह में सभी 34 वार्डों में हो जाएगा आवंटन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के वार्ड अब अंधेरे में नहीं रहेंगे। नगर निगम की ओर शहर के सभी वार्डों को नई स्ट्रीट लाइटें मुहैया करवाई जाएंगी। शहर के भराड़ी, रुल्दूभट्ठा, कैथू, अनाडेल और समरहिल वार्ड काे मंगलवार को लाइटें वितरित कर दीं गईं।

नगर निगम का दावा है कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर शहर के 34 वार्डों में लाइटें मुहैया करवा दी जाएंगी। अमर उजाला ने 24 मार्च के अंक में राजधानी में प्रकाश व्यवस्था फ्यूज, वार्डों को नहीं मिल रहीं लाइटें शीर्षक से इस मुद्दे को उठाया था। इसमें बताया था कि स्ट्रीट लाइटों को लेकर नगर निगम का सर्वे अब लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। यही वजह है कि खबर के प्रकाशन के बाद नगर निगम हरकत में आया और अधिकारियों को तुरंत लाइटों के आवंटन को लेकर निर्देश जारी किए। उधर दोपहर बाद शहर के पांच प्रमुख वार्डों को लाइटों को आवंटित करने का काम शुरू कर दिया है। नगर निगम का तर्क है कि प्रत्येक दिन शहर के पांच-पांच वार्डों को 20-20 लाइटें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं जिन जगहों पर महीनों से अंधेरा पसरा हुआ है, उन्हें प्राथमिकता पर लगाया जाएगा। इससे विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों को रात के समय पैदल आवाजाही करना आसान होगा। नगर निगम ने हाल ही में शहर के विभिन्न वार्डों के लिए करीब 1000 स्ट्रीट लाइटें आई हैं। इसमें करीब 680 लाइटों को एक सप्ताह में वार्डों में बांट दिया जाएगा। वहीं बाकी बची 320 लाइटों को निगम अपने पास रखेगा और आने वाले दिनों में मांग के अनुसार जहां ज्यादा मांग होगी तो उन्हें वहां लगा दिया जाएगा। वार्डों में अंधेरा रहने के कारण जंगली जानवरों के हमलों का खतरा बना रहता है। ऐसे में लाइटों के लगने के बाद शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन वार्डों को आज मिलेंगी लाइटें
नगर निगम आज (बुधवार) शहर के टुटू, मज्याठ, बालूगंज, कच्चीघाटी और टूटीकंडी वार्डों में स्ट्रीट लाइटों का आवंटन करेगा। ऐसे में पार्षदों को लाइटें मिलने के बाद वह उन जगहों पर लगाएगा जहां पर लोगों की मांग ज्यादा आ रही है। इसके अलावा चरणबद्ध तरीके से अन्य वार्डों को यह लाइटें प्रदान की जाएगी।




मांग के तहत उपलब्ध करवाई जा रहीं लाइटें
शहर के लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े इसलिए पार्षदों की मांग के अनुरूप प्राथमिकता पर लाइटें मुहैया करवाई जा रही है। कई वार्डों में तो लाइटें पहुंच भी चुकी है।
- सुरेंद्र चौहान, महापौर नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article