फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Escalator will start working again in Jakhu temple from July 1

Shimla News: जाखू मंदिर में एक जुलाई से फिर शुर हो जाएगा एस्केलेटर

Fri, 28 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Escalator will start working again in Jakhu temple from July 1
सीढि़यां टूटने से डेढ़ महीने से बंद था एस्केलेटर
विज्ञापन

मरम्मत करवाने के बाद अब किए जा रहे ट्रायल
अब हर महीने की जाएगी एस्केलेटर की मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के हनुमान मंदिर जाखू में पहली जुलाई से श्रद्धालुओं को एस्केलेटर की सुविधा मिल जाएगी। डेढ़ महीने से जाखू एस्केलेटर खराब होने से बंद पड़ा था। इस कारण श्रद्धालु पैदल ही सीढि़यां चढ़कर मंदिर पहुंच रहे थे।
रोपवे कार्पोरेशन ने एस्केलेटर को दुरुस्त कर दिया है। अब एस्केलेटर के ट्रायल किए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट एंड कार्पोरेशन ने जाखू मंदिर के लिए एस्केलेटर बनाया है। 8.50 करोड़ की लागत से यह एस्केलेटर तैयार हुआ है। इसमें चार एस्केलेटर लगाए हैं। इनमें दो एस्केलेटर ऊपर और दो नीचे की ओर चलाए जाते हैं। 15 मार्च से एस्केलेटर को आम जनता की सुविधा के लिए शुरू किया था। लेकिन 19 मई को एस्केलेटर खराब होने से बंद पड़ा था। कॉर्पोरेशन के अनुसार एस्केलेटर की उचित मरम्मत न होने से समस्या पेश आई है।
विज्ञापन

एस्केलेटर आउटडोर होने और लोगों की अधिक आवाजाही होने से इसकी महीने में एक बार मरम्मत होनी जरूरी है। एस्केलेटर में अब तक 3.51 लाख लोगों ने आवाजाही की है। अब हर माह एस्केलेटर की मरम्मत की जाएगी। मरम्मत के दौरान भी एस्केलेटर आम जनता के लिए खुला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जाखू एस्केलेटर पहली जुलाई से आम जनता के लिए चला दिया जाएगा। एस्केलेटर में दिक्कत पेश न आए इसलिए हर माह मरम्मत की जाएगी। मरम्मत कार्य के दौरान एस्केलेटर एक तरफा चलाया जाएगा। मरम्मत के दौरान भी एस्केलेटर आम जनता के लिए खुला रहेगा।
- मुनीष साहनी, डीजीएम रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट एंड कार्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article