फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Environment: The climate of Nalagarh and Parwanoo has become healthy

Air Quality Index: सेहतमंद हुई नालागढ़ और परवाणू की आबोहवा

Mon, 09 Sep 2024 11:17 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Sep 2024 11:17 AM IST
सार

 नालागढ़ और परवाणू के एयर क्वालिटी इंडेक्स में काफी सुधार हुआ है। इस पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने प्रदूषण बोर्ड को सम्मानित किया है। 

विज्ञापन
Environment: The climate of Nalagarh and Parwanoo has become healthy
हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ और परवाणू के एयर क्वालिटी इंडेक्स में काफी सुधार हुआ है। इस पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने प्रदूषण बोर्ड को सम्मानित किया है। बोर्ड के सदस्य सचिव अनिल जोशी ने दिल्ली में हुए समारोह में इन दोनों शहरों में एयर क्वालिटी में सुधार होने पर पुरस्कार प्राप्त किया है। इन दोनों शहरों में पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स मध्यम श्रेणी में था। काफी माह से यहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स संतोषजनक और अच्छा श्रेणी में आ रहा था। 2 सितंबर को एयर क्वालिटी इंडक्स सेटस्फेक्टरी और 4 को गुड श्रेणी में रहा। जबकि परवाणू में 2, 3 व 4 सितंबर को परवाणू का एयर क्वालिटी गुड श्रेणी में रहा। 

विज्ञापन

दोनों शहरों की एयर क्वालिटी इंडक्स बेहतर श्रेणी में होने के बाद यहां के पीएम-10, पीएम 2.5, एसओ-3, एनओ एक्स, सीओ, ओ-3 व एनएच-3 भी कम हुआ है। नालागढ़ और परवाणू में पीएम -10 के लेवल से 50 तक कम हो गया है। जबकि इससे पहले यहां पर सौ के आसपास रहता था।  
विज्ञापन


हाट स्पॉट में खर्च किया फंड
प्रदूषण बोर्ड के वरिष्ठ अभियंता प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विभाग ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए नेशनल क्लीन एयर पारिटकुलेट मेटर के तहत फंड मिला था। उससे हाट स्पॉट में काम किया गया। यहां पर कच्ची सड़कों को पक्का किया गया। यहां पर प्लांटेशन किया गया। परिवहन विभाग को ओवर लोडिंग वाहन पर रोक लगाने, ओपन ट्रांसपोर्ट पर पाबंदी लगाने के लिए आदेश दिए गए। साथ ही नगर परिषद को कहा गया कि खुले में कूड़े को आग न लगाएं। इन सभी प्रयासों से ऐसा संभव हो पाया है। परवाणू, नालागढ़ के बाद अब बद्दी, बरोटीवाला, कालाअंब, पांवटा साहिब व ऊना में इसी तर्ज पर प्रदूषण कम करने के लिए कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed