{"_id":"6298a6109b359d3d8f51c4db","slug":"environment-day-2022-painting-and-slogan-writing-competition-kaif-khan-and-shabnam-gets-first-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"Painting Competition: चंबा के कैफ खान और शबनम प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Painting Competition: चंबा के कैफ खान और शबनम प्रदेश में अव्वल
Thu, 02 Jun 2022 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Jun 2022 05:30 PM IST
सार
पांच जून को शिमला में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सम्मानित करेंगे। विभाग की ओर से हर स्पर्धा में पांच-पांच प्रस्तुतियां निदेशालय भेजी गईं।
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय चित्रकला और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में चंबा के विद्यार्थियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के छात्र कैफ खान ने पहला स्थान हासिल किया है। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भरमौर क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चन्हौता की छात्रा शबनम ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
पांच जून को शिमला में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सम्मानित करेंगे। विभाग की ओर से हर स्पर्धा में पांच-पांच प्रस्तुतियां निदेशालय भेजी गईं। राज्य स्तर पर बेहतरीन चित्र और स्लोगन का चयन किया गया। इसमें चंबा के दो विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजीव महाजन ने बताया कि दो स्पर्धाओं में चंबा के विद्यार्थियों ने पहला स्थान हासिल किया है। बताया कि पांच जून को विद्यार्थियों को शिमला में सम्मानित किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेश कुमार शर्मा और उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन