फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ensure active participation of youth in tuberculosis eradication program, himachal Governor Arlekar

जागरूकता कार्यशाला: राज्यपाल आर्लेकर बोले- क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी हो सुनिश्चित

Sat, 19 Mar 2022 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Mar 2022 07:57 PM IST
सार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। कहा कि इस अभियान से विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को जोड़ने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
ensure active participation of youth in tuberculosis eradication program, himachal Governor Arlekar
कार्यशाला में राज्यपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की अध्यक्षता में शनिवार को राजभवन में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मल्टी सेक्टोरल कन्वरजेंस फॉर टीबी फ्री हिमाचल प्रदेश पर जागरूकता कार्यशाला हुई। कार्यशाला राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने करवाई। राज्यपाल ने क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। कहा कि इस अभियान से विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को जोड़ने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 तक देश से क्षय रोग उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। हिमाचल में वर्ष 2023 तक यह लक्ष्य निर्धारित किया है। इसकी प्राप्ति के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि कोविड महामारी के अनुरूप इस बीमारी के लिए भी एक मानक संचालन प्रक्रिया बनाई जानी चाहिए।

विज्ञापन


लोगों से इस अभियान से जुड़ने और इस बीमारी से स्वस्थ हुए लोगों को दर्शाने वाले लेख प्रकाशित करने को कहा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक हेमराज बैरवा ने राज्यपाल का स्वागत किया और क्षय रोग मुक्त हिमाचल के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी। द यूनियन के दक्षिण पूर्वी एशिया क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. केएस सचदेव ने कहा कि यह एक श्वास संबंधी संक्रमण है, जिसे जन अभियान के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है। वर्ष 2015 में क्षय रोग उन्मूलन का पहला विचार रखा गया था। राज्य क्षय रोग अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उप मिशन निदेशक गोपाल बेरी ने प्रदेश में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


राज्यपाल ने जाखू मंदिर में टेका माथा
वहीं, ऐतिहासिक जाखू मंदिर में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार सुबह परिवार सहित माथा टेका। वह रोपवे से सुबह दस बजे मंदिर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद रोपवे से होते हुए लौट गए। शहरी एसडीएम मंजीत शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। उधर, दूसरी ओर देर शाम तक भारी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचे। रविवार को यहां पर भक्तों को भंडारा दिया जाएगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed