फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   english medium in himachal govt schools from first to eighth class

चटर-पटर इंग्लिश बोलेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे, अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई

Mon, 18 Mar 2019 10:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Mar 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
english medium in himachal govt schools from first to eighth class

निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी विद्यार्थी पहली से 8वीं तक इंग्लिश मीडियम सिलेबस पढ़ेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधनों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब सरकारी स्कूलों में भी विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तर्ज पर शिक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षकों की कमी और लचर शिक्षा प्रणाली के चलते प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार कम हो रही है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर उठाने व स्कूल में विद्यार्थियों को संख्या बढ़ाने के लिए नई से नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें प्री प्राइमरी कक्षाएं और इंग्लिश मीडियम आदि योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में इंग्लिश मीडियम का सिलेबस पढ़ाने के लिए अलग से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होगी, बल्कि स्कूल के उन्हीं शिक्षकों को अपना शेड्यूल तैयार कर विद्यार्थियों को इंग्लिश मीडियम पढ़ाना होगा, क्योंकि इच्छा जाहिर करने वाले विद्यार्थियों को ही इंग्लिश मीडियम सिलेबस पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

english medium in himachal govt schools from first to eighth class

अन्य विद्यार्थियों को हिंदी विषय का पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संदीप कुमार ने बताया कि विभाग के निर्देशों के अनुसार सत्र 2019-20 के शुभारंभ पर हर स्कूल में पहली से पांचवीं और छठीं से आठवीं कक्षा तक विद्यार्थियों को इंग्लिश मीडियम सिलेबस पढ़ाने का प्रावधान किया जाएगा। हालांकि इंग्लिश मीडियम उन स्कूलों में ही पढ़ाया जाएगा।

जिन स्कूलों में विद्यार्थी, अभिभावक व एसएमसी इच्छा जाहिर करेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अंब के अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गी ने कहा कि अगर सरकार की ओर से प्राथमिक स्कूलों में इंग्लिश मीडियम सिलेबस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी तो इच्छुक विद्यार्थियों को इसका लाभ देने के लिए शिक्षक भी आगे आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed