दोस्तों के सामने ही नदी में डूब गया इंजीनियरिंग का छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए इंजीनियरिंग के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों दोस्तों के सामने ही यह छात्र मौत के मुंह में चला गया। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के कालाअंब क्षेत्र की खारी खड्ड में पेश आया है।
युवक चंबा जिले के तीसा का रहने वाला था। कालाअंब क्षेत्र के हिमालयन तकनीकी संस्थान में पॉलीटेक्निक सिविल प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस ने बुधवार तड़के करीब चार किलोमीटर दूर उसका शव बरामद किया है।
सुरेश कुमार पुत्र दलीप सिंह निवासी तीसा (चंबा) हिमालयन पॉलीटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र था। कालाअंब में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार शाम को वह अश्वनी और अखिल के साथ संस्थान से सटे जंगलों के बीच बहने वाले खारी खड्ड में नहाने गए।
गहरे भंवर में फंसा छात्र
इसी बीच वह खड्ड के गहरे भंवर में फंस गया। काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकला तो दोनों दोस्त घबरा गए। वह भागकर कालाअंब थाना पहुंचे और शाम को करीब 8 बजे मामला दर्ज करवाया। पुलिस टीम ने अंधेरे में भी युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
बुधवार को कालाअंब निवासी कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक इकबाल मोहम्मद एवं अन्य युवकों के साथ पुलिस रेस्क्यू टीम खड्ड में उतरी। उन्होंने करीब 4 किमी दूर घने जंगल के बीच युवक का शव पानी में बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके दोनों दोस्तों के बयान लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।