{"_id":"5cc0935dbdec225ebd097acd","slug":"engineer-will-file-petition-in-court-against-service-extension","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा विस्तार देने के मामले में कोर्ट जाएंगे इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा विस्तार देने के मामले में कोर्ट जाएंगे इंजीनियर
Thu, 25 Apr 2019 10:21 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को सेवा विस्तार देने को लेकर चलाई गई फाइल मामले ने तूल पकड़ लिया है। नूरपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने के बाद इंजीनियरों ने स्पष्ट किया है कि अगर सरकार प्रमुख अभियंता और मुख्य अभियंता को सेवा विस्तार देती है तो इस फैसले को अन्य इंजीनियर हाईकोर्ट चुनौती देंगे।
विज्ञापन
इन दोनों इंजीनियरों को इसी महीने सेवानिवृत्त होना है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इस मामले पर चर्चा हो चुकी है। अब इसे चुनाव आयोग की अनुमति के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों का मानना है कि इन दोनों इंजीनियरों को सेवा विस्तार देने के लिए भाजपा सरकार के दो मंत्री जिद्द पर अडे़ हैं। पहले सेवा विस्तार की फाइल को लंबित डाल दिया गया था और अब इसे फिर से चलाया गया है।
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए सेवा विस्तार दिया गया, उस समय भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया। अब भाजपा सरकार में भी इस प्रक्रिया को दोहराया जा रहा है।
इंजीनियरों का कहना है कि अगर प्रमुख और मुख्य अभियंता को सेवा विस्तार दिया जाता है तो पीछे इंजीनियरों की पदोन्नतियां रुक जाती हैं। इससे इंजीनियरों को नुकसान होगा। नूरपुर में इंजीनियरों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अवगत कराया था कि लोक निर्माण विभाग के पास दर्जनों चीफ इंजीनियर और एसई बैठे हैं जो काबिल हैं।