फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Energy minister anil sharma raise objections over foreign tour of officers

मंत्री ने रोकी अधिकारियों के विदेश दौर की फाइल, जताई आपत्ति

Thu, 28 Jun 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 28 Jun 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
Energy minister anil sharma raise objections over foreign tour of officers

प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अफसरों के विदेश जाने की फाइल सचिवालय में फंस गई है। किन्नौर दौरे से लौटे ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने शौंगटोंग बिजली प्रोजेक्ट के निर्माण में देरी सहित अन्य अनियमितताओं पर कड़ा संज्ञान लेते हुए फाइल पर कई आपत्तियां जताई हैं।

विज्ञापन


पावर कॉरपोरेशन के अफसरों की ऑस्ट्रिया और चीन दौरे पर जाने की योजना है। इन दोनों देशों से शौंगटोंग प्रोजेक्ट के लिए टरबाइन और अन्य मशीनों की खरीद की जानी है। मंत्री की आपत्तियों के बाद अफसरों के विदेश दौरे पर फिलहाल संशय बन गया है।

विज्ञापन

मंत्री ने जताई कड़ी नाराजगी

Energy minister anil sharma raise objections over foreign tour of officers

अनिल शर्मा ने बताया है कि बीते दिनों वह शौंगटोंग प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने गए थे। वहां पर कई तरह की अनियमितताएं हैं। डंपिंग साइट न होने पर भी मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। बीते कई सालों से निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के अभी तक पूरा नहीं होने को लेकर भी मंत्री नाराज हैं।

किन्नौर से इन हालात को देखकर लौटे मंत्री जैसे ही सचिवालय पहुंचे तो उनकी टेबल पर अफसरों के विदेश दौरे की फाइल आ गई। इस पर मंत्री बिफर गए। उधर, अधिकारियों के अनुसार जिस कंपनी से प्रोजेक्ट के लिए टरबाइन व अन्य मशीनें खरीदनी हैं, उनका निरीक्षण करने के लिए एक टीम ने विदेश जाना है। कंपनी की मांग पर यह दौरा प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed