फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   encroachment removed in bilaspur in himachal pradesh

बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर में दलबल के साथ पहुंचा प्रशासन, अवैध कब्जे हटाए

Mon, 30 Dec 2019 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Dec 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
encroachment removed in bilaspur in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर में हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकारी अमले ने सोमवार को पांच अवैध कब्जे हटाए। इस मौके पर जहां कई डंगे हटाए गए तो दीवारें भी तोड़ी गईं। कुछ लोगों ने घर के साथ जमीन पर कब्जे कर रखे थे, प्रशासन ने उन्हें भी मौके पर हटाया। हालांकि इस दौरान एक महिला ने स्टे के नाम पर कब्जा हटाने का विरोध किया लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जिस खसरा नंबर पर स्टे ले रखा है वह और है जबकि कब्जा किसी और जमीन पर किया गया है।

विज्ञापन


जिसके बाद प्रशासन की टीम ने कब्जा हटा दिया। इस मौके पर करीब 50 से अधिक पुलिस जवान भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन को पहले चरण में करीब 23 कब्जों को हटाना था। जिसमें 15 के करीब लोगों ने स्वयं अपने कब्जे हटा दिए हैं। जबकि पांच पर सोमवार को प्रशासन ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे बिलासपुर शहर में हड़कंप मचा हुआ है। अभी माना जा रहा है कि आने वाले समय में और लोगों पर भी इस प्रकार की कार्रवाई होना तय है। उधर, अवैध कब्जों को नियमित करने को लेकर किए गए आवेदनों की भी प्रशासन जांच कर रहा है। अगर वहां भी नियमों को तोड़ कर किसी ने कब्जे किए होंगे तो प्रशासन उन्हें भी मौके से हटाएगा। सोमवार को मौके पर एएसपी भागमल ठाकुर, ईओ उर्वशी वालिया, थाना प्रभारी यशवंत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ कब्ज हटाए दूसरी तरफ अवैध निर्माण
बिलासुपर शहर में जहां प्रशासन अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर रहा है। वहीं शहर में कई स्थानों पर अभी भी सरेआम अवैध कब्जे हो रहे हैं। प्रशासन की नजर इस पर नहीं है। सोमवार को जहां डियारा सेक्टर में कब्जे हटाए जा रहे थे, वहीं दूसरी ओर बस अड्डा के आसपास अवैध कब्जे पर निर्माण भी हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed