{"_id":"5879dbfadd7f05f17f1dd99fd17d042e","slug":"encroachment-in-tutu-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस के बाद, लोगों ने खुद उखाड़े अवैध कब्जे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस के बाद, लोगों ने खुद उखाड़े अवैध कब्जे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग के नोटिसों के बाद टुटू के कुछ लोगों ने चिन्हित अवैध कब्जों को खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है। सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को लेकर लोनिवि ने लोगों को नोटिस जारी किए थे। इसमें उन्हें अपना सामान समेटने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन
टुटू में विभाग ने करीब 65 अवैध कब्जे चिन्हित कर रखे हैं। इसमें कुछ लोगों ने पक्के मकान तक बना रखे हैं। कुछ लोग सालों से इन निर्माण कार्यों में अपना कारोबार भी चला रहे हैं। लेकिन लोनिवि ने हाल ही में अपनी जमीन चिन्हित कर उसमें आने वाले तमाम निर्माण कार्यों को हटाने के नोटिस जारी किए थे। लोनिवि के मुताबिक यहां अवैध कब्जों के चलते सड़कें संकरी हो रही हैं।
विज्ञापन
नोटिसों के बाद लोगों ने खुद ही अब अपने अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिए हैं। टुटू में एक दर्जन से अधिक मकानों में लोगों ने छज्जे और पिल्लर तथा कमरे तक तोड़ दिए हैं। विभाग ने बीते माह लोगों को नोटिस जारी कर अवैध अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन
बाकायदा भवनों में अवैध रूप से बनाए निर्माण कार्यों को चिन्हित कर दिया था। सड़क को चौड़ा करने के लिए विभाग ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रखा है। टुटू विकास समिति के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि लोग अपने अतिक्रमण हटा रहे हैं लेकिन सड़क चौड़ी करने के काम को लेकर विभाग गंभीर नहीं दिख रहा है।