फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   employment to 1520 ex servicemen in himachal interview from 5 January 2023 to 23 February 2023

Hamirpur News: 1520 पूर्व सैनिकों को रोजगार देगा सैनिक कल्याण निदेशालय, 23 फरवरी तक होंगे इंटरव्यू

Thu, 22 Dec 2022 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 22 Dec 2022 10:40 AM IST
सार

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय विभिन्न पदों को भरेगा व हजारों पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
employment to 1520 ex servicemen in himachal interview from 5 January 2023 to 23 February 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय प्रदेश के सैकड़ों पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध करवाएगा। पांच जनवरी से 23 फरवरी तक साक्षात्कार होंगे। ये पद श्रेणी तीन और चार के भरे जाएंगे। पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर ने 1,520 पद भरने के लिए पूर्व सैनिक रोजगार कक्ष हमीरपुर में साक्षात्कार रखे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग सहित कुल 68 विभागों में विभिन्न पद भरे जाएंगे। साक्षात्कार में प्रदेश भर के पूर्व सैनिक भाग लेंगे।

विज्ञापन


अकाउंटेंट के दो, अकाउंट क्लर्क के दो, जेओए अकाउंट के 38, एनएम का एक, स्टाफ नर्स के 46, ऑडियोमेट्रीशन के दो, ऑडियोमेट्रिक असिस्टेंट का एक, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर के 11, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 170, कनसीलर के सात, कंसलटेंट के दो, डेंटल हाइजिनिस्ट का एक, डेंटल मशीन का एक, डिस्पेंसर के दो, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 11, जिला एडमिनिस्टेटिव कम प्रोग्रामर असिस्टेंट का एक, जूनियर टेक्नीशियन का एक और लैब असिस्टेंट के 10 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


लैब टेक्नीशियन के छह, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड टू के 32, मल्टी रीहबिलटेशन ऑन वर्कर के तीन, ओटीए के 47, फामासिस्ट के आठ, फामॉसिस्ट (एलोपैथी) के 15, फामॉसिस्ट (आयुर्वेदिक) के 30, साइकोथैरेपिस्ट के तीन, रेडियोग्राफर के आठ, आरबीके मैनेजर का एक, सीनियर लेबोरेटरी सुपरवाइजर के तीन, टीबी हेल्थ विक्टरर्स का एक, वेटरनेरी फार्मासिस्ट के 39, कंप्यूटर असिस्टेंट के तीन, कंप्यूटर ऑपरेटर के दो, डॉटा एंट्री ऑपरेटर का एक, ड्राइंग मास्टर के 106, जेबीटी के 246, एलटी के 81, शास्त्री के 196, टीजीटी आर्ट 20, टीजीटी नॉन मेडिकल 38, टीजीटी मेडिकल 44 और पीजीटी (कॉमर्स) के 46 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीटी (अर्थशास्त्र) के तीन, पीजीटी (अंग्रेजी) के तीन, पीजीटी (हिंदी) के दो, पीजीटी (गणित) के छह, पीजीटी (इतिहास) का एक, पीजीटी (फिजिक्स) का एक, जूनियर कोच के छह, जूनियर ऑडिटर के सात, जूनियर एन्वायरमेंटल इंजीनियर का एक, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के दो, रेफ्रिजरेटर प्लांट ऑपरेटर का एक, जूनियर ऑडिटर का एक, जूनियर डाफ्ट्समैन के छह, जूनियर टेक्नीशियन फिटर के 14, लेजर कीपर के छह, पेट्रोल पंप अटेंडेंट का एक, पंप ऑपरेटर का एक, सेरिकल्चर इंस्पेक्टर के पांच, जेई (सिविल) 16, सिक्लड ग्राफ्टर का एक, सुपिरियर के तीन, टेक्निकल सुपरिंटेंडेंट के दो, मोटर व्हीकल का एक, जेओए आईटी के 92 और माइनिंग इंस्पेक्टर का एक पद भरा जाएगा। कुल 1,520 पद भरे जाएंगे।


उधर, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय विभिन्न पदों को भरेगा व हजारों पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पांच जनवरी से साक्षत्कार आयोजित किए जाएंगे जो कि 23 फरवरी तक चलेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न पदों को वर्गों के अनुसार बांटा गया है और पूर्व सैनिकों की शैक्षिणक योग्यता भी निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed