{"_id":"6284f913f365650d3c7834a9","slug":"employment-opportunity-for-youth-220-posts-will-be-filled-in-private-company-interview-will-be-held-in-nahan-on-23-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के पास रोजगार का मौका: निजी कंपनी में भरे जाएंगे 220 पद, 23 मई को नाहन में होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के पास रोजगार का मौका: निजी कंपनी में भरे जाएंगे 220 पद, 23 मई को नाहन में होंगे साक्षात्कार
Wed, 18 May 2022 07:20 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 May 2022 07:20 PM IST
सार
रोजगार विभाग निजी क्षेत्र में युवाओं को नौकरी देने के लिए 23 मई को कैंपस साक्षात्कार करवाएगा। इसमें हिमाचल प्रदेश से कोई भी युवा हिस्सा ले सकता है।
विज्ञापन
कैंपस साक्षात्कार(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेरोजगार युवाओं के रोजगार का मौका है। रोजगार विभाग निजी क्षेत्र में युवाओं को नौकरी देने के लिए 23 मई को कैंपस साक्षात्कार करवाएगा। इसमें हिमाचल प्रदेश से कोई भी युवा हिस्सा ले सकता है। साक्षात्कार आईटीआई नाहन में सुबह 10 बजे होंगे। इसमें 220 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 8वीं से 12वीं पास युवाओं के अलावा आईटीआई पास युवाओं को नौकरी प्रदान की जाएगी। रोजगार विभाग ने पंजीकृत युवाओं को एनआईसी के जरिये मोबाइल पर संदेश भी भेजे हैं।
विज्ञापन
मैसर्ज वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की पशुपति स्पिनिंग मिल्स साक्षात्कार लेंगी। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम वेतन 9000 और अधिकतम वेतन अनुभव के आधार पर दिया जाएगा। कैंपस साक्षात्कार के लिए युवा अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र और बायोडाटा की कॉपी के साथ अनुभव प्रमाण पत्र साथ ले कर आएं।
विज्ञापन